Noimg

Bhagalpur: तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरत मोड़ के समीप सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कुमरत गांव निवासी निरंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र बिसु कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो कुमरत मोड़ की ओर से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे बिसु कुमार को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर चार से पांच बार पलट गया। हादसे में […]

Noimg

Bhagalpur: जंजीरों में जकड़कर निकले पूर्व सैनिक, बाबा धाम की ओर बढ़े कदम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व कांवड़ यात्रा मार्ग पर आस्था, संकल्प और भक्ति का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। असरगंज-कच्ची कांवड़िया पथ पर एक पूर्व सैनिक अपने पूरे शरीर को जंजीरों से जकड़कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा करते नजर आए। उनकी अनूठी साधना और दृढ़ संकल्प श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बना हुआ है। शेखपुरा जिले के एकड़ा गांव निवासी राम उदय सिंह सुल्तानगंज की पावन उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर डाक कांवड़ के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। पूर्व सैनिक राम उदय सिंह ने बताया कि उन्होंने भारतीय सेना में करीब 18 वर्षों तक सेवा दी है। सेवानिवृत्ति के बाद से वे नियमित रूप से बाबा […]

Noimg

Bhagalpur: बरारी-महादेवपुर घाट के बीच निःशुल्क नाव सेवा शुरू करने की तैयारी, डीएम ने नाव चालकों संग की बैठक-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के कारण आम लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव परिचालन की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में निजी नाव संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाव परिचालन को व्यवस्थित एवं यात्रियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को सुरक्षित, सुगम और नि:शुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशासन और नाव संचालकों के बीच समन्वय स्थापित कर […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त मॉक ड्रिल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास भागलपुर। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP) तथा रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल का आयोजन आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.के. गिरी के पर्यवेक्षण में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा या आकस्मिक घटनाओं के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था। अभ्यास के दौरान ट्रेन दुर्घटना, स्टेशन परिसर में आग लगने, […]

Noimg

Bhagalpur: IIT एडवांस्ड 2026 में टेक्नो मिशन के शौर्यन चौधरी ने लहराया परचम – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ऑल इंडिया रैंक 3154 हासिल भागलपुर के जगतपुर स्थित सीबीएसई से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र शौर्यन चौधरी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल आईआईटी एडवांस्ड 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और पूरे भागलपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। शौर्यन ने परीक्षा में ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 3154 प्राप्त की है, जिसके बाद देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में उनके नामांकन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता शौर्यन की उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने इसी वर्ष टेक्नो मिशन […]

Noimg

Purnia: भाजपा प्रदेश संगठन में पूर्णिया को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में पूर्णिया के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह संगठन की मजबूती और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ने पूर्णिया भाजपा में जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश संगठन में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति […]

Noimg

Purnia: राजेंद्र स्टेडियम में बन रहे अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया निरीक्षण -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार को नगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक एवं अभियंताओं के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन, बहुउद्देशीय प्रशाल, खेल मैदान एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 4.79 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपये की लागत व्यय की जा रही है। इसके पूर्ण होने के बाद कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर […]

Purnia:बिहारीगंज-बीरपुर रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

क्षेत्र के विकास का सपना होगा साकार : सांसद पप्पू यादव पूर्णिया। कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर सकारात्मक प्रगति होने पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि कोसी और सीमांचल के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास का नया अध्याय साबित होगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस रेल लाइन की मांग उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में उठाई थी। लगभग 35 वर्षों से इस परियोजना के लिए लगातार संघर्ष और प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस दिशा में […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया आगमन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का होगा भव्य स्वागत : बिजेंद्र यादव -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के प्रस्तावित पूर्णिया दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार जिला प्रभारी बिजेंद्र यादव ने बताया कि रेणु की ऐतिहासिक धरती पूर्णिया पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का स्वागत पूर्णिया स्थित गोकुल कृष्ण आश्रम में किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर जिला कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां […]

Noimg

Purnia: किलकारी पूर्णिया में समर कैंप 2026 का शुभारंभGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

1000 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीकरण पूर्णिया। किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में रविवार से बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कैंप में कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान, हस्तशिल्प, रचनात्मक गतिविधियों एवं पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रोशन राणा ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में इस वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 30 मई तक चली पंजीकरण प्रक्रिया में 1000 से अधिक बच्चों ने अपना नाम दर्ज कराया, जो किलकारी के प्रति बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया […]