चुल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग, आठ घर जलकर राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवारों का भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस अगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी […]

होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक सहित तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं जिले के सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध शराब कारोबार पर सख्ती बरतने का निर्देश देते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने तथा शराब पीते हुए पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाने में बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही उत्पाती एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन या निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित […]

एमडीए अभियान में 14 दिनों में 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, 24 लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के शुरुआती 14 दिनों के दौरान निर्धारित लक्ष्य के लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चल रहे 17 दिवसीय एमडीए अभियान के दौरान जिले में कुल 32,25,216 योग्य लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत 10 फरवरी से 24 फरवरी तक घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 24,16,527 लोगों को एलबेंडाजोल और डीईसी दवा का […]

सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दुर्घटना मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि बढ़ाने पर जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि भागलपुर जिले में आई-रेड (iRAD) पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की प्रविष्टि काफी कम हो गई है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा रैंकिंग में जिले की स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले भागलपुर तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब गिरकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इस पर […]

18 मार्च को होगा पैक्स एवं बुनकर समिति का निर्वाचन, जिलाधिकारी ने की तैयारी बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में होने वाले चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि नामांकन की प्रक्रिया 6 एवं 7 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संपन्न होगी। नामांकन पत्रों की समीक्षा 9 एवं 10 मार्च को होगी, जबकि 11 मार्च को अभ्यर्थिता वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 18 मार्च […]

भागलपुर सेंट्रल जेल के कैदी प्रमोद तांती की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी प्रमोद तांती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में पिछले चार वर्षों से जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार पहले उसे जमुई जेल में रखा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर करीब छह माह पूर्व उसे भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जाता है कि करीब दस दिन पहले प्रमोद तांती की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सुकून […]

केमिकल रंगों को भागलपुर की महिलाओं का करारा जवाब, फूलों और सब्जियों से तैयार हो रहा सुरक्षित गुलाल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और रंगों से सज चुके हैं, लेकिन चमकीले रंगों में मिलाए जाने वाले रासायनिक तत्वों को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। ऐसे में भागलपुर की महिलाओं ने एक सकारात्मक पहल करते हुए प्राकृतिक और सुरक्षित होली का संदेश दिया है। स्थानीय उद्यमी महिला प्रिया सोनी के नेतृत्व में महिलाओं का एक समूह फूलों और सब्जियों से केमिकल मुक्त गुलाल तैयार कर रहा है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। महिलाएं पलाश और गेंदा के फूलों के साथ-साथ चुकंदर, हल्दी और पालक जैसी प्राकृतिक सामग्री से रंग तैयार कर रही हैं। इन प्राकृतिक रंगों की विशेषता यह है कि ये पूरी तरह रसायन मुक्त […]

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने ‘हेलो फरमाइश’ की अमर आवाज को दी अनोखी श्रद्धांजलि || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। अंग क्षेत्र की पहचान बन चुकी मधुर और आत्मीय आवाज के धनी, आकाशवाणी भागलपुर के अवकाश प्राप्त उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्रा उर्फ बिरजू भैया के निधन से पूरा अंग प्रदेश शोकाकुल है। उनके निधन की खबर मिलते ही श्रोताओं, कलाकारों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने उन्हें अपनी कला के माध्यम से अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। विश्वविख्यात लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने करीब पांच घंटे के कठिन परिश्रम से पीपल के हरे पत्ते पर दिवंगत उद्घोषक विजय कुमार मिश्रा की बेहद सूक्ष्म और आकर्षक तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति पर उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में लिखा — “हेलो फरमाइश, अलविदा बिरजू भैया।” कलाकार […]

Noimg

नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: चार की मौत, छह गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खरिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ी पुल के समीप दयालपुर इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सबसे पहले एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में एक बस भी आ […]

Noimg

नारायणपुर में अवैध क्लीनिक व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, जांच से बचने के लिए कई सेंटर बंद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के नारायणपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे एवं पैथोलॉजी जांच केंद्रों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नारायणपुर में विशेष जांच अभियान चलाया। सिविल सर्जन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम द्वारा विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की गई। जांच की सूचना मिलते ही कई संचालकों ने अपने सेंटर बंद कर दिए, जबकि कई केंद्रों पर वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जांच के लिए डॉक्टर अंकित कुमार को टीम के साथ भेजा गया था। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी (डीएम) एवं सिविल सर्जन को भेजी जाएगी, जिसके बाद […]