ब्रेन ट्रेन स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : ब्रेन ट्रेन स्कूल, रंगरा चौक में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश डोनाकिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा छह एवं सात के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाभारत पर आधारित “द्रौपदी चीरहरण” नाट्य अभिनय रहा। इस प्रस्तुति […]

Noimg

गोपालपुर व इस्माइलपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में जनता दल (यू) के संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। दोनों प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। गोपालपुर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बीपीआरओ राघवेंद्र मंडल तथा पर्यवेक्षक सुबोध कुमार साह की देखरेख में संपन्न कराई गई। चुनाव के दौरान गोपालपुर प्रखंड से केशव शर्मा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष तथा इस्माइलपुर प्रखंड से चंद्रिका मंडल को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित अध्यक्षों को […]

Noimg

बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर नवगछिया पुलिस की आमजनों से अपील, भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले में बच्चा चोरी से संबंधित फैल रही भ्रामक अफवाहों को लेकर नवगछिया पुलिस ने आम लोगों के लिए जनहित सूचना जारी करते हुए सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना पुष्टि किसी भी सूचना पर विश्वास करना तथा उसे फैलाना कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि बच्चा चोरी की झूठी खबरों के कारण कई बार निर्दोष लोगों पर संदेह किया जाता है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अफवाह के आधार पर दुर्व्यवहार करना कानून के विरुद्ध है। आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन पर भरोसा करने की अपील की गई है। पुलिस […]

Noimg

अफवाह के आधार पर व्यक्ति की पिटाई, बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने किया हमला — पुलिस ने की अपील || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आशाटोल में एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना 23 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह तथ्य सामने आया कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) है। ग्रामीणों ने अफवाह के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वर्तमान में घायल व्यक्ति अस्पताल में इलाजरत है तथा […]

Noimg

नारायणपुर में जिलास्तरीय संतशिरोमणि कुलगुरु रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :जिलास्तरीय संतशिरोमणि कुलगुरु संत रविदासजी महाराज की 649वीं पावन जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह का सोमवार को नारायणपुर में भव्य एवं सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अजय रविदास के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में वक्ताओं ने संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना आवश्यक है तथा नई पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार करना समय की मांग है। कार्यक्रम में बिनोद राम, ब्रह्मदेव […]

Noimg

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पति-ससुर समेत 10 लोगों पर केस की मांग नवगछिया : शादी के महज तीन महीने बाद ससुराल में प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए एक नवविवाहिता ने महिला थाना नवगछिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने पति, ससुर सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर शराब के नशे में मारपीट करने तथा घर से निकालने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पल्लवी कुमारी (20 वर्ष), निवासी औलियावाद, थाना झंडापुर (बिहपुर), जिला भागलपुर ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से चंदन कुमार, निवासी बड़ी झिटकिया, थाना महेशखुंट, जिला खगड़िया के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही उसे ससुराल […]

Noimg

रामनगर में सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घायल युवक की पहचान मुकेश मंडल (25 वर्ष), पिता वासुदेव मंडल, निवासी रामनगर, थाना सबौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश मंडल अपनी मौसी के घर रामनगर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लग गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों […]

पुलिस सप्ताह के तहत भागलपुर में नशा विरोधी जागरूकता दौड़ का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर नशा के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ललमटिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से पुलिस केंद्र, भागलपुर तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। दौड़ के दौरान पुलिस कर्मियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” एवं “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता […]

Noimg

इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुलतानगंज थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए […]