Noimg

बारात में हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवारा गांव में बारात के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सनी कुमार, पिता तनिक लाल यादव, बगवारा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगवारा गांव से एक बारात गोराडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान सनी कुमार बारात देखने के लिए घर से बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात में कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में चली गोली सनी कुमार के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर […]

Noimg

जिलाधिकारी ने ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का किया उद्घाटन, युवाओं की तकनीकी प्रतिभा की सराहना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर (ट्रिपल आईटी) परिसर में आयोजित ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में युवाओं द्वारा प्रदर्शित तकनीक बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सरल और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का विकास आवश्यक है तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए नवाचार भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तकनीक नई पीढ़ी को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए […]

Noimg

नाथनगर में शिव बारात के दौरान युवक ने लहराया देसी कट्टा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात के दौरान एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डांस करता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक भीड़ के बीच खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहा […]

Noimg

रेलवे लाइन किनारे स्मैक का धंधा बेनकाब, 14 पुड़िया और ₹90 हजार नकद के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इशाकचक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 पुड़िया स्मैक और ₹90 हजार नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाकचक पासी टोला निवासी छोटू चौधरी और व्यायामशाला झोपड़पट्टी निवासी सोनू […]

Noimg

एआई समिट विवाद पर गरमाई सियासत, भागलपुर में भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दानवीर भामाशाह चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया तथा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि कांग्रेस की कथित साजिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने […]

Noimg

बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, महिला व पुरुष टीमों के रोमांचक मुकाबले शुरू || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में आयोजित बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पुरुष एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक, छात्र-कल्याण डॉ. श्वेता शाम्भवी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. श्वेता शाम्भवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 21 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को निष्ठा एवं अनुशासनपूर्वक खेलने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, नियंत्रक, प्राचार्य, जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल-कूद प्रभारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित […]

Noimg

स्कूल जाते समय तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश, 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भागकर घर पहुंचे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि अपहरण के करीब पांच घंटे बाद तीनों बच्चे बदमाशों के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहे और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। घर आसपास होने के कारण वे रोज की तरह एक साथ स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने बाइक से उनका पीछा किया […]

Noimg

नवगछिया में 22 फरवरी को ‘श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स’ का ग्रैंड ओपनिंग, मात्र 7.7% मेकिंग चार्ज पर मिलेगी गोल्ड ज्वेलरी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए 22 फरवरी को एक खास और सुनहरा अवसर आने वाला है। शहर में पहली बार श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स द्वारा देश-विदेश में प्रसिद्ध KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रैंड ओपनिंग समारोह रविवार, 22 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में आयोजित होगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक और विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। इस खास मौके पर सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जाएगा । यह ऑफर शादी-विवाह, त्योहार और अन्य शुभ अवसरों की खरीदारी करने […]

Noimg

नवगछिया में 22 फरवरी को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय रामावतार सर्राफ की जयंती के अवसर पर 22 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित परिसर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां संस्था द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। संस्था के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजन को लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर मानव सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। नगरवासियों ने बताया कि संस्था के इस […]

Noimg

जदयू संगठनात्मक चुनाव संपन्न, भोला मंडल व मुरारी मंडल लगातार चौथी बार बने प्रखंड अध्यक्ष || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक निर्वाचन कार्यक्रम के तहत रंगरा एवं नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में चुनाव संपन्न कराया गया। पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुसार पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संगठनात्मक नियमावली के तहत निष्पक्ष रूप से पूरी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं जिला पर्यवेक्षक सुबोध पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। रंगरा प्रखंड में निर्वाचन कार्य प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार तथा प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक अशोक दादा की उपस्थिति में कराया गया। वहीं नवगछिया प्रखंड में निर्वाचन प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी भवेश कुमार एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक शाहिद राजा की निगरानी में पूरी हुई। चुनाव के परिणामस्वरूप रंगरा प्रखंड से भोला मंडल और नवगछिया प्रखंड से मुरारी […]