Noimg

मुंशी पट्टी गांव में भागवत कथा के सातवें दिन उद्घाटन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के शाहाबाद गांव स्थित मुंशी पट्टी शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर उपसभापति नीलम देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वृंदावन से आईं कथावाचिका खुशी किशौरी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेशों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विपिन मंडल, वार्ड पार्षद रिंकू देवी, पूर्व वार्ड पार्षद संध्या देवी, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुरुदेव ऋषि, विधान पार्षद प्रतिनिधि सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित […]

Noimg

भागलपुर समाहरणालय में जनता दरबार, 70 से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं उपस्थित रहे और फरियादियों की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार में आए 70 से अधिक मामलों का मौके पर ही निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से अब प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी नियमित रूप से शिकायतों की सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. चौधरी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए […]

Noimg

आपत्ति के बावजूद दाखिल-खारिज करने का आरोप, गोपालपुर सीओ समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:दाखिल-खारिज प्रक्रिया में आपत्ति के बावजूद एकतरफा आदेश पारित करने के आरोप में गोपालपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) सहित छह लोगों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार की पत्नी कुमारी ममता द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में दायर किया गया है। पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर परिवाद में गोपालपुर के सीओ रौशन कुमार, सैदपुर निवासी रिंकी देवी, गोपालपुर के विकास कुमार भारती, सैदपुर के शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार तथा सिंधिया मकंदपुर के विनीत कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। दायर मुकदमे में कुमारी ममता ने आरोप लगाया है कि धरहरा मौजा स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन, खाता संख्या 1210 तथा […]

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को वादी द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि सुलतान कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। इसके बाद संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चापर दियारा निवासी सुलतान कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी […]

हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी रामानुज दास ने पुलिस को आवेदन देकर बताया था कि गांव के मुकेश मंडल एवं 3-4 अन्य लोगों ने 10 जून को काम दिलाने के बहाने उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ बांका ले गए थे। इसके दो दिन बाद इस्माईलपुर थाना क्षेत्र से उनके पुत्र का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने उस्मानपुर निवासी मुकेश मंडल और […]

नवगछिया क्रिकेट लीग-1 में रोमांचक मुकाबला, नवगछिया सिटी ने चार विकेट से दर्ज की जीत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग-1 (टेनिस बॉल क्रिकेट) का पांचवां मुकाबला तेतरी मैदान में खेला गया। मैच नवगछिया सिटी और नवगछिया स्टार के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, विवेकानंद यादव, डॉ. अविनाश कुमार तथा बबलू कुमार सहित कई खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ऋषि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जबकि अंकित ने 38 रन और रुपेश ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने […]

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन नवगछिया शाखा की ब्रांच काउंसिल बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) सोनपुर मंडल के अंतर्गत नवगछिया शाखा की ब्रांच काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष सचित कुमार सुमन ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव शशिकांत कुमार द्वारा किया गया। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पदोन्नति में हो रही देरी, रिक्त पदों पर बहाली, रनिंग एवं सेफ्टी स्टाफ की कार्य संबंधी परेशानियां, आवास की कमी तथा चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कर्मचारियों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा। बैठक के दौरान चार लेबर कोड, एनपीएस-यूपीएस व्यवस्था […]

परीक्षा केंद्र बिना अनुमति छोड़ने पर 11 वीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब, वेतन भुगतान पर रोक ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में नवगछिया स्थित बीएलएससी कॉलेज, नवगछिया परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त 11 वीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अगले आदेश तक सभी संबंधित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में उक्त परीक्षा केंद्र पर की गई थी। केंद्राधीक्षक एवं गश्ती दल दंडाधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि 17 फरवरी को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद संबंधित वीक्षक बिना केंद्राधीक्षक की अनुमति लिए परीक्षा केंद्र छोड़कर चले गए। अधिकारियों के अनुसार वीक्षकों के अचानक […]

Noimg

विधायक ने बिहपुर विस अंतर्गत क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को सदन में रखा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान सदन में गुरुवार को बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारुढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र ने नाराणयपुर व खरीक प्रखंड के मुद्दों को सदन में उठाया। विधायक ने सदन में मांग किया कि नारायणपुर प्रखंड का सिंहपुर पश्चिम पंचायत खगड़िया जिला से सटा है। इस पंचायत के कई किसानों का जमीन खगड़िया जिला में पड़ जाता है। बाढ़ या अन्य आपदा के बाद फसल का मुआवजा सीमा विवाद के कारण यहां के किसानों को नहीं मिल पाता है। विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से किसानों की इस गंभीर समस्या निदान कराने की दिशा में उचित पहल/कार्रवाई करने की मांग किया। वहीं विधायक ने गत दिनों सरकार को दान में दी गई […]

Noimg

भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी, किसानों को बाजार से जोड़ने की पहल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी किसानों के लिए नए अवसरों का मंच बनकर सामने आई है। कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर (JDA) श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि बिहार की मिट्टी की सेहत प्राकृतिक खेती के लिए बेहद उपयुक्त है, जिससे यहां फल-फूल और सब्जियों की उन्नत खेती की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह की उद्यान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादों को बेहतर बाजार लिंक से जोड़ना है, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और खेती को लाभकारी बनाया जा सके। बिहार की जलवायु फल और फूल की खेती के लिए अनुकूल होने के बावजूद बाजार तक सीधी पहुंच एक बड़ी चुनौती रही है, जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम […]