करंट लगने से डीईओ झुलसे ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) अनिमेष कुमार झा बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि नगरपारा निवासी अनिमेष कुमार झा किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी घटना में नारायणपुर गांव निवासी नरेश प्रसाद यादव (78) को एक आवारा सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि वृद्ध अपने घर के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक सांड ने […]

रंगदारी वसूली मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया. खरीक थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला विशपुरिया निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि अम्भो–ध्रुवगंज सड़क मार्ग पर दो अपराधी हथियार का भय दिखाकर राहगीरों एवं वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा के दौरान भीषण जाम, परीक्षार्थी व अभिभावक रहे परेशान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को बाजार क्षेत्र में करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया बाजार में बड़े वाहनों द्वारा ट्रक एवं ट्रैक्टर से सामान अनलोड किया जा रहा था। इसी कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय से लेकर महाराज जी चौक तथा सावित्री पब्लिक स्कूल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हुई, […]

Noimg

चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त मामले में नवगछिया के ज्वैलरी दुकानदार हिरासत में || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

पुलिस की कार्रवाई से ज्वेलरी दुकानदारों के बीच मचा हड़कंप भागलपुर। चोरी के सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में कदवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवगछिया बाजार स्थित एक ज्वैलरी दुकानदार को हिरासत में लिया है। यह मामला जेवर साफ करने के बहाने सोना और चांदी चोरी करने की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जेवर साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। आरोप है कि ठग जेवरों को केमिकल में डालकर साफ करने का झांसा देते थे और इसी दौरान सोना एवं चांदी चोरी कर फरार हो जाते […]

Noimg

नवगछिया में त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाबा जगतपति नाथ महादेव, माता पार्वती सहित स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया। ज्ञात हो कि श्री श्री 108 श्री महाशिवरात्रि कमेटी द्वारा यह भव्य आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और शिवभक्तों की […]

Noimg

एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, बांका निवासी अरविंद पासवान ने जोगसर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मानिक सरकार चौक स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उनके खाते से 77 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। शिकायत के आधार पर जोगसर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की निगरानी […]

Noimg

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बिहार व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग मोहल्ले में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एवं पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नवनिर्मित मकान को घेरकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि […]

Noimg

भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : जिले में एक बार फिर बम धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ा दी गई। पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो […]

Noimg

भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा शुरू, आदर्श केंद्रों पर गुलाब और तिलक से हुआ छात्रों का स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (दसवीं) परीक्षा सोमवार से जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में कुल 46 हजार 243 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस वर्ष परीक्षा की खास बात यह रही कि जिले के चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया […]

Noimg

शिवनंदनपुर गांव में अपराधियों ने हत्या के आरोपी को घेरकर मारी गोली, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में अपराधियों द्वारा एक हत्या के आरोपी को घेरकर गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल की पहचान शिवनंदनपुर निवासी मदन यादव के रूप में हुई है। अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में मदन यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके पुत्र की हत्या हुई थी, जिसके मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी केस को वापस लेने के लिए विनोद यादव, पिंटू उर्फ बहरा यादव समेत अन्य लोग लगातार […]