Noimg

बिहपुर क्रिकेट टीम ने T20 लीग 1 में फाइनल में जगह बनाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग 1 का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने जानकारी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर टीम ने 156 रन बनाए। टीम के प्रदर्शन में अंशु 61, मो शाहबाज 25, और शाहबद्दीन 16 रन प्रमुख योगदान के रूप में रहे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें यश राज 20, अर्पित 40, और विशाल 19 रन की महत्वपूर्ण पारियां शामिल थीं। बिहपुर के मुकर्रम उर्फ सिद्धू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ बिहपुर टीम […]

नवगछिया क्रिकेट लीग 1 का भव्य उद्घाटन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वाधान में नवगछिया क्रिकेट लीग 1 का उद्घाटन समारोह आज तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया गया। उद्घाटन का शुभारंभ सीनियर क्रिकेटर राम लखन जी ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार (फूड प्लाजा), विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), डॉ. अविनाश कुमार (रेनू नेत्रालय), उत्तम कुमार (शहनाई सैलून), पवन कुमार सिंह (मीरा इन्फोटेक) के अलावा अशोक सिंह, मुकेश सिंह, बबलू कुमार, अजेश साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच नवगछिया यूथ और नवगछिया स्टार टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसमें रोशन 55, ऋषि 50, अंकित 26, और […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर गोपालपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उत्सव के रूप में भव्य रूप से आयोजन किया गया। तिनटंगा करारी, सैदपुर, धरहरा, पचगछिया, अभिया, गोपालपुर, गोसाईगांव, मकनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही “शिवघोष” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में बेलपत्र, दूध, जल और मौसमी फल लेकर शिवलिंग पर अर्पित किए। मंदिरों में ‘ओम नमः शिवाय’ के मंत्रों की ध्वनि पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उपवास का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। शास्त्रज्ञ पंडित अमरनाथ झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन स्वयं […]

महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिवशक्तियोगपीठ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर लक्ष्मीपुर गोसाईगांव स्थित आश्रम शिवशक्ति योगपीठ में संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई, जिससे पूरा आश्रम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। सुबह मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद वेदादि सदग्रंथों का पाठ, सर्वदेव पूजन, सप्तशती दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक एवं गुरु दीक्षा जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे शामिल हुए। उन्होंने […]

महाशिवरात्रि पर जगतपति नाथ महादेव की निकली भव्य शिव बारात, शिवमय हुआ पूरा शहर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नवगछिया बाजार पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। शहर में धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब नवगछिया स्थित गोपाल गोशाला परिसर के जगतपतिनाथ महादेव मंदिर से पारंपरिक शिव बारात धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा इलाका शिवमय हो उठा। शिव बारात की शुरुआत जगतपतिनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान शिव की आकर्षक झांकी विशेष रूप से सजाई गई थी, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और शिवगणों का सजीव एवं मनमोहक चित्रण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र […]

Noimg

सधुआ बाजार में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सधुआ बाजार में देर रात भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की जानकारी करीब सुबह 3:45 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग आर्य ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा आसपास के फायर स्टेशनों और रंगरा थाना को जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी साहस का परिचय देते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। हालांकि पास में बिजली ट्रांसफार्मर होने के कारण खतरा […]

फोर लेन सड़क पर बाइक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क पर इन दिनों बाइक सवारों की खतरनाक स्टंटबाजी चिंता का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस की सक्रियता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कदवा गांव के पास का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम आईडी “सन्नी राइडर वन” से पोस्ट किए गए वीडियो में युवक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक को एक पहिये पर चलाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की […]

महाशिवरात्रि पर भीखनपुर नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, डीजे पर गूंजे महादेव के गीत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद महिलाएं और युवतियां कलश को माथे पर धारण कर भक्ति भाव के साथ पुनः मंदिर की ओर रवाना हुईं। पूरे मार्ग में डीजे पर महादेव के भक्ति गीत गूंजते रहे, जिनकी धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं […]

Noimg

भागलपुर में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख शिवालयों—बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बटेश्वर स्थान, पिपली धाम मंदिर तथा बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों को रंग-रोगन, आकर्षक रोशनी और फूलों की भव्य सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों में विशेष प्रवेश द्वार बनाए गए, जिससे पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बूढ़ानाथ, नाथनगर, चंपानगर, बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कहलगांव और आदमपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु […]

Noimg

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे भागलपुर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित अचीवर्स पॉइंट इंस्टिट्यूट के 14वें वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) समारोह में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता से ‘आशिकी’ करनी चाहिए और पढ़ाई से भी सच्ची लगन रखनी चाहिए। अपनी चर्चित फिल्म आशिकी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि असली आशिकी माता-पिता के सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण में होती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं […]