यूजीसी इक्विटी नियमावली पर रोक के विरोध में भागलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : यूजीसी इक्विटी नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के विरोध में भागलपुर में विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बहुजन छात्र संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय प्रशाल भवन परिसर से हुई, जहां छात्रों का जुटान हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंबेडकर विचार विभाग एवं समाज कार्य विभाग के समीप छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े छात्रों ने बहुउद्देशीय प्रशाल भवन से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का […]

सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने की लगभग 70 आवेदनों की सुनवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : राज्य सरकार के “7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” पहल के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान लगभग 70 आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन और भूमि विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर पहुंचकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी, जिस पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके। कार्यक्रम के […]

लोकसभा में उठा पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का मुद्दा, परियोजना की प्रगति पर केंद्र सरकार ने दी जानकारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना की प्रगति से संबंधित मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रश्न संख्या 2256 के माध्यम से जानकारी मांगी। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से परियोजना की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जवाब प्राप्त हुआ है। प्राप्त उत्तर के अनुसार बिहार सरकार ने पीरपैंती में प्रस्तावित 2,400 मेगावाट (3×800 मेगावाट) क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। यह परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) […]

नवगछिया के खरीक टोल प्लाज़ा पर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का  आयोजन – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं एचएलएफपीपीटी के संयुक्त तत्वावधान में खरीक टोल प्लाज़ा पर 01 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक टोल कर्मियों के लिए 12 दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में टोल प्लाज़ा पर कार्यरत सभी कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टोल कर्मियों की कार्यकुशलता को बढ़ाना, उनके व्यवहार कौशल को विकसित करना, यातायात प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाना तथा यात्रियों के प्रति ग्राहक सेवा को और बेहतर करना था। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण के […]

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध, बिना नोटिस भूमि अधिग्रहण का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के शिवपुरी-कैलाशपुरी स्थित बाबा बासुकीनाथ कॉलोनी के समीप शीतला स्थान चौक से बाईपास जाने वाले मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छत्रपति शिवा कैलाश बासुकी समाज सेवा समिति के बैनर तले आसपास के चार मोहल्लों के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर बिना पूर्व सूचना भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें ओवरब्रिज निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और विकास को गति मिलेगी। हालांकि, उनका आरोप है कि जिस भूमि पर वे वर्षों से निवास कर रहे हैं और छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से परिवार का […]

नवगछिया में त्वचा, बाल और नाखून रोग विशेषज्ञ की सेवा शुरू, 75 मरीजों का हुआ नि:शुल्क जांच || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछियावासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है। अब शहर में त्वचा, बाल और नाखून संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा उपलब्ध हो गई है। जे.एन. डर्मा एंड पॉलीक्लिनिक की ओर से अनुभवी चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार (एमबीबीएस, एमडी – डर्मेटोलॉजी) द्वारा परामर्श दिया जाएगा। डॉ. राहुल कुमार प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरीजों को देखेंगे। क्लिनिक का पता है – प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, आर.पी.एफ. बैरक के पास, प्लेटफॉर्म नंबर-2, नयाटोला, स्टेशन रोड, नवगछिया – 853204। संपर्क के लिए 7004186292, 9798512187, 7050350605 एवं 8797612946 नंबर जारी किए गए हैं। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विनोद मंडल, मुकेश राणा, रमेश […]

जर्जर कक्षों के मरम्मतीकरण का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. कुमार शैलेंद्र ने जनहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया। उन्होंने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय चौहद्दी के चार पुराने कक्षों की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से रखा। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के चार कक्ष अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है और शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। विधायक इं. कुमार शैलेंद्र ने सरकार एवं शिक्षा मंत्री से मांग की कि छात्रों की सुरक्षा […]

सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के एक वीडियो मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करते हुए देखा गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया थानाध्यक्ष द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। बताया गया कि 9 फरवरी को उसने कथित रूप से एक व्यक्ति का सामान चोरी कर लिया था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की। एसपी […]

रंगरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, एनएच-31 और 14 नंबर रोड से हटाईं गईं करीब 100 दुकानें || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक पर मंगलवार को प्रशासन द्वारा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएच-31 एवं 14 नंबर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता से लगभग एक सौ अस्थायी एवं स्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार एनएच-31 और 14 नंबर रोड के दोनों किनारों पर वर्षों से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही थीं। इसके कारण सड़क संकीर्ण हो गई थी और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं। पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया […]

लेबर कोड के विरोध में भाकपा माले का जुलूस, केंद्र की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : लेबर कोड सहित केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर संगठनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले ने नवगछिया में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस स्टेशन परिसर चौक से प्रारंभ होकर सब्जी पट्टी, वैशाली चौक, मुख्य बाजार, महाराजी चौक और मखातकिया चौक होते हुए पुनः स्टेशन परिसर चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि मजदूरों को अब तक कानूनी सुरक्षा और अधिकार देने वाले 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए चार लेबर कोड मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मजदूरों की स्थिति कमजोर होगी और उन्हें दशकों […]