BHAGALPUR : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

NAUGACHIA : भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों में खुशी, नवगछिया स्टेशन पर हुआ स्वागत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन शुरू होने से नवगछिया, बिहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्री, व्यवसायी एवं किसान काफी उत्साहित हैं। खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका भागलपुर और मुंगेर की ओर रोजाना आना-जाना लगा रहता है। रेल मंत्रालय द्वारा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को पहले दिन ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। भागलपुर से कटिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 करीब एक घंटा 50 मिनट विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं कटिहार से भागलपुर आने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03408 लगभग एक घंटा विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मुकेश राणा ने ट्रेन के […]

NAUGACHIA : नवगछिया के नए एसपी वैभव शर्मा ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के मौके पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन सहित विभिन्न थाना अध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुके देकर नए एसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी वैभव शर्मा ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सामान्य शाखा, क्राइम शाखा, प्रपत्र शाखा, हिंदी शाखा, अभियोजन शाखा एवं लेखा शाखा सहित अन्य विभागों […]

NAUGACHIA : तपती धूप और नाव के इंतजार में महादेवपुर घाट पर बढ़ी लोगों की परेशानी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर लोगों को सड़क मार्ग की परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर महादेवपुर गंगा घाट पर नाव से सफर करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी, तेज धूप और लंबा इंतजार भारी पड़ रहा है। शनिवार को घाट पर लोगों की परेशानी साफ नजर आई। भीषण गर्मी और चल रही तेज लू के बीच गंगा पार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही महादेवपुर घाट पर जुटे रहे। यात्रियों को नाव के इंतजार में घंटों घाट पर खड़ा रहना पड़ा। तपती बालू, गर्म हवाओं और उमस भरे माहौल ने लोगों की मुश्किलें और […]

NAUGACHIA : महादेवपुर घाट पर दिखी अनोखी तस्वीर, नाव यात्रा में हेलमेट बना धूप से बचाव का सहारा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहने के कारण हजारों लोगों को रोजाना गंगा नदी पार कर नाव यात्रा का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी बीच नवगछिया के महादेवपुर गंगा घाट पर शनिवार को एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, नाव से गंगा पार कर रही एक महिला यात्री हेलमेट पहनकर यात्रा करती नजर आई। नाव पर बैठे अन्य यात्रियों और घाट पर मौजूद लोगों को पहले लगा कि शायद महिला बाइक से उतरकर जल्दबाजी में सीधे नाव पर बैठ […]

NAUGACHIA || बाल भारती समर कैंप में फ्री फायर कुकिंग बनी आकर्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बाल भारती समर कैंप में छात्राओं की फ्री फायर कुकिंग बनी आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने किया रेन डांस और एरोबिक्स नवगछिया। नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के चौथे दिन शनिवार को विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से पूरी तरह गुलजार रहा। दिनभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “फ्री फायर कुकिंग” विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं छात्रों ने रेन डांस, एरोबिक्स, योग, शूटिंग एवं टीम एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समर कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने बिना गैस और चूल्हे के तैयार किए जाने वाले विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की शानदार प्रस्तुति दी। फ्री फायर कुकिंग गतिविधि के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, साफ-सफाई, टीम वर्क […]

NAUGACHIA : मालगाड़ी की चपेट में आने से मूकबधिर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार मधुरापुर के समीप शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रेल ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक मूकबधिर युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार, पिता निरंजन साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुकेश रेल ट्रैक पार कर रहा था, तभी अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना […]

NAUGACHIA : गंगा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम || GS  NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी कोरैया गंगा घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए चार छात्र नदी के गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की तत्परता से दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो छात्र गंगा की तेज धारा में डूब गए। बाद में एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी 16 वर्षीय बमबम कुमार, पिता कुनकुन हरिजन तथा 12 वर्षीय अनिकेत कुमार, पिता सुबोध हरिजन के रूप में हुई है। दोनों छात्र उच्च विद्यालय खरीक में पढ़ाई करते थे। बमबम आठवीं तथा अनिकेत सातवीं कक्षा का छात्र […]

BHAGALPUR : 2005 से ही बिहार में सुशासन की सरकार काम कर रही है : मंत्री दामोदर राउत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने कहा है कि बिहार में वर्ष 2005 से ही एनडीए की सुशासन वाली सरकार कार्य कर रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दिए जाने संबंधी सवाल पर मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि एनडीए सरकार शुरू से ही कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। मंत्री […]

NAUGACHIA || सेवा श्री का महाप्रसाद वितरण का आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

महाकाल बोल बम सेवा समिति ने बढ़ाया मानव सेवा का हौसला नवगछिया। परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित संस्था “सेवा श्री” द्वारा शनिवार को आयोजित विशेष सेवा एवं महाप्रसाद कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाकाल बोल बम सेवा समिति, नवगछिया के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय भगत, मनोज भगत सहित समिति के लगभग दस सदस्य उपस्थित होकर सेवा श्री के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सेवा श्री के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बजरंगबली का महाप्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महाकाल बोल बम सेवा समिति की ओर से भी सेवा श्री के सदस्यों को मोमेंटो देकर उनके मानव सेवा कार्यों की सराहना की गई। पूरे कार्यक्रम […]