5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सबौर महाविद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी और इतिहास विभाग के छात्र कोहिनूर सिंह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। घटना शनिवार की सबौर और लैलख-ममलखा स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। खून से लथपथ घायल छात्र को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। फिलहाल छात्र की स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। उसे सिर में गंभीर चोट है। बताया गया कि कोहिनूर बॉक्सिंग और कराटे के चैम्पियन हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, कोहिनूर सिंह सबौर के खानकित्ता निवासी हैं और सबौर महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रथम, सत्र 2026-30 के इतिहास विभाग के छात्र हैं। वह सबौर महाविद्यालय की 12 सदस्यीय कबड्डी टीम के सदस्य हैं। टीम कहलगांव स्थित एसएसवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में भाग लेने के लिए कहलगांव जा रही थी। कोहिनूर सिंह भी कहलगांव-वर्धमान पैसेंजर ट्रेन से टीम के साथ यात्रा कर रहे थे।
घटना की जानकारी उस समय हुई, जब कहलगांव के खेल मैदान में कोहिनूर सिंह के नाम की घोषणा की गई। घोषणा के बाद भी जब वह मैदान में नहीं पहुंचे तो टीम मैनेजर ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच RPF ने घायल खिलाड़ी के मोबाइल फोन के माध्यम से घटना की सूचना उनके परिजनों तक पहुंचाई।
बताया गया है कि सबौर और लैलख-ममलखा स्टेशन के बीच कोहिनूर ट्रेन में लटककर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही RPF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सबौर महाविद्यालय प्रशासन भी सक्रिय हुआ। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक डॉ. सत्येंद्र कुमार व्यक्तिगत रूप से मायागंज अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने छात्र और उनके परिवार को महाविद्यालय की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य भी लोक भवन से लौटने के बाद घायल छात्र से मिलने अस्पताल जाएंगे। घटना से पूरे महाविद्यालय परिवार में दुख और चिंता का माहौल है। महाविद्यालय परिवार ने छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

लड़कियों की टीम निजी वाहन से गई,

लड़कों की टीम के ट्रेन से जाने की जांच:

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कबड्डी टीम के लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के कोच को कहलगांव जाने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था हेतु राशि का भुगतान कर दिया गया था। लड़कियों की टीम निजी वाहन से ही कहलगांव गई थी। जबकि लड़कों की टीम खुद के पैसे से टिकट खरीदकर ट्रेन से सफर कर रहे थे।
हालांकि, किसी कारणवश लड़कों की टीम को ट्रेन से कहलगांव जाना पड़ा। लड़कों की टीम को निजी वाहन के बजाय ट्रेन से भेजे जाने की परिस्थितियों और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि मामले की जानकारी जुटाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना के बाद टीमों के आवागमन की व्यवस्था और उससे जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।फिलहाल घायल छात्र कोहिनूर सिंह सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद उनके परिजन, शिक्षक और महाविद्यालय के अन्य छात्र लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: