5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ महाअभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 29.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को ईशाकचक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भीखनपुर गुमटी नंबर-01 के समीप नीलकमल सिंह के खंडहरनुमा मकान में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम ने उक्त खंडहरनुमा मकान में विधिवत छापेमारी और तलाशी ली। इस दौरान गौतम दास उर्फ बारूद (पिता-बादल दास) और प्रवेश कुमार (पिता-शंकर दास), दोनों निवासी भीखनपुर गुमटी नंबर-02, हरिजन टोला, थाना ईशाकचक, जिला भागलपुर, को 29.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ ईशाकचक थाना में कांड संख्या 04/19, 52/19, 206/26 और 186/26 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दल में ईशाकचक थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, निलमणी कुमार, प्रिंस कुमार, राजीव कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: