5
(2)

@ मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को यात्री ने दबोचा, चलती ट्रेन से नीचे गिरने का दावा; वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। इन दिनों चलती ट्रेनों में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है। इसी बीच भागलपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मोबाइल झपटमार को यात्री द्वारा पकड़कर चलती ट्रेन में लटकाए जाने और बाद में नीचे गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के मुताबिक, ट्रेन के खुलते ही खिड़की के पास बैठे एक यात्री से एक युवक कथित तौर पर मोबाइल झपट लेता है। मोबाइल झपटने के बाद वह भागने का प्रयास करता है, लेकिन यात्री उसे पकड़ लेता है।इसके बाद यात्री कथित झपटमार को चलती ट्रेन के साथ काफी दूर तक पकड़े हुए दिखाई देता है। वीडियो में युवक खुद को यात्री की पकड़ से छुड़ाने के लिए लगातार प्रयास करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह ट्रेन के बाहर लटका हुआ दिखाई देता है।
कुछ देर बाद कथित झपटमार यात्री की पकड़ से छूट जाता है और चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है। वीडियो में इसके बाद वह जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा और कराहता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खिड़की के पास बैठने वाले यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि स्टेशन या ट्रेन के धीमे होने के दौरान बाहर से मोबाइल झपटने की घटनाएं सामने आती रही हैं।हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान, घटना की सही जगह, ट्रेन संख्या, घटना का समय तथा युवक के घायल होने के बाद उसकी स्थिति के संबंध में फिलहाल कोई पुष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: