Noimg

नवगछिया में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, बीईओ राघव कुमार तथा नाजिर अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था के राज्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में अंचल अधिकारी […]

आपसी विवाद में मारपीट, कई लोग घायल; दो की हालत गंभीर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में पारिवारिक आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष से गोपाल मंडल तथा दूसरे पक्ष से ढिढर मंडल शामिल बताए जा रहे हैं। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना के दरोगा कृष्ण कन्हैया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गोपालपुर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है। […]

नवगछिया स्टेशन पर संयुक्त छापेमारी, गरीब नवाज एक्सप्रेस से 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।कटिहार–बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में विशेष जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ट्रेन से लावारिस हालत में रखे उजाले रंग के एक बोरे और झोले से कुल 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष नवगछिया अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि संयुक्त अभियान के तहत नियमित रूप से सघन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। रेल पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की […]

नवगछिया में अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सतर्कता के दिए निर्देश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बुधवार रात पुलिस लाइन, नवगछिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, कांडों के निष्पादन, मध्य निषेध (शराबबंदी) कानून के अनुपालन तथा वारंट एवं इश्तिहार के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर मामलों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। एसपी ने वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों में विशेष अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित छापेमारी […]

गोपालपुर विधायक बुलो मंडल ने रंगरा व इस्माइलपुर के विद्यालयों में चहारदीवारी व भवन निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विधानसभा में रंगरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रंगरा में चहारदीवारी नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों और पशुओं की आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस पर सरकार की ओर से छह माह के भीतर चहारदीवारी निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही विधायक ने इस्माइलपुर प्रखंड के 519 टोला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इस्माइलपुर में भवन और चहारदीवारी निर्माण नहीं होने का प्रश्न भी सरकार के समक्ष रखा। विधानसभा में मौजूद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सकारात्मक जवाब देते हुए छह माह के भीतर विद्यालय के […]

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर भैंस से टकराई बाइक, पति-पत्नी घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर भैंस से बाइक टकराने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के ढोलबज्जा भटगामा निवासी अश्विनी कुमार और उनकी पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से भागलपुर एक निजी चिकित्सक के पास इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान जगतपुर के समीप अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते […]

बिहपुर एनडीए कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।एनडीए कार्यालय बिहपुर में बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला भाजपा के संयोजन में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुंगेर के पूर्व विधायक प्रणव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया। जिला एवं विभिन्न मंडलों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रणव यादव ने कहा कि महान भारतीय विचारक, दार्शनिक, पत्रकार और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था […]

बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने विधानसभा में खरीक प्रखंड के 13 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए भवन निर्माण की उठाई मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं. शैलेंद्र ने अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान सदन में एक महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि खरीक प्रखंड में सिंहकुंड, लोकमानपुर, लोदीपुर सहित कुल 13 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें से किसी के पास अपना स्थायी भवन उपलब्ध नहीं है। भवन के अभाव में उपकेंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन, विशेषकर माताओं, बहनों एवं बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित सभी 13 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) के लिए स्थायी एवं सुसज्जित भवनों का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों […]

फार्मर आईडी (एफआर) को लेकर जन वितरण विक्रेताओं के साथ डीसीएलआर ने की बैठक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल भूमि उप समाहर्ता (डीसीएलआर), नवगछिया शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में नारायणपुर अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कृष्णानंद आनंद, डीलर संघ के वरिष्ठ नेता अरविंद चौधरी, गणपत प्रसाद यादव, नंदन सिंह, राजकिशोर पासवान, हिमांशु झा, नीलाभ कुमार, छोटू कुमार सहित अन्य जन वितरण विक्रेता एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीसीएलआर ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी किसानों का फार्मर आईडी (एफआर) बनाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसान से संबंधित किसी भी प्रकार की सब्सिडी (अनुदान) का लाभ फार्मर आईडी […]

जिला परिषद अध्यक्ष ने नवटोलिया भिट्ठा गांव में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराजगी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार सुबह इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया भिट्ठा गांव में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता का अभाव है। फ्लैंक (सड़क किनारे) में डाली गई मिट्टी भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। कार्य में लापरवाही और तय मापदंडों की अनदेखी देखकर जिला परिषद अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। जिप अध्यक्ष ने संबंधित संवेदक और विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट […]