February 10, 2026
न्यायिक सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सिविल कोर्ट परिसरों में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । न्यायिक सेवाओं को आम जनता के लिए सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों के सिविल कोर्ट परिसरों में ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर न्यायालय से जुड़ी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक भागदौड़ कम हो और समय एवं संसाधनों की बचत हो सके। ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादकारियों और आम नागरिकों को अपने मुकदमों की वर्तमान स्थिति, अगली सुनवाई की तिथि, केस से संबंधित विवरण, ई-फाइलिंग, ऑनलाइन शुल्क भुगतान तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही ई-कोर्ट सर्विस […]