दाता के मजार पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ियों ने लगाई हाजरी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

15 वर्षों से संघ द्वारा लगातार की जा रही है चादरपोशी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में मंगलवार को संघ से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने दाता के मजार पर हाजरी लगाई। इस अवसर पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज लाल, जिला परिषद सदस्य मो. मोइन राइन, पूर्व जिला परिषद सदस्य घंटू सिंह एवं जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दाता की चादरपोशी की और समाज में शांति, भाईचारे, खिलाड़ियों के निरोग जीवन एवं समृद्ध भविष्य की दुआ मांगी। बताया गया कि नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार दाता के मजार पर चादरपोशी की परंपरा निभाई जा रही है। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन का उद्देश्य खेल के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सद्भाव […]

अवैध वसूली वसूली स्थल पर पुलिस बल तैनात, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: थानाध्यक्ष || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो-टोटो चालकों से अब नहीं होगी अवैध वसूली नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क पर ऑटो और टोटो वाहन चालकों से अब जबरन अवैध वसूली नहीं की जाएगी। इस संबंध में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद भवानीपुर थाना को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को नारायणपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों ऑटो-टोटो चालकों ने स्थानीय स्टैंड किरानी द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली और रंगदारी के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया था। विरोध के दौरान चालकों ने नारायणपुर–सलारपुर 14 नंबर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही भवानीपुर […]

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा भागलपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग की स्थिति तथा अभिलेखों के संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से […]

स्मार्ट खेती की शुरुआत तकनीकी ड्रोन के साथ: कोर्टेवा पायोनियर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्मार्ट बनाने की दिशा में नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड अंतर्गत अठनिया गांव में मंगलवार को कोर्टेवा एग्रीसाइंस सीड्स प्रा. लि. (पायोनियर सीड्स) की ओर से “स्मार्ट खेती की शुरुआत कोर्टेवा पायोनियर के साथ” विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उप परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रभात कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी अधिकारी (आत्मा-बीटीएम) क्यूरी कुमारी, उस्मानपुर पंचायत के मुखिया गणेश मंडल तथा किसान सच्चिदानंद मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पायोनियर के कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को ड्रोन तकनीक के माध्यम से फसलों में दवा एवं पोषक तत्वों के छिड़काव की प्रक्रिया, दवाइयों की सही अनुपातिक मात्रा तथा सुरक्षित छिड़काव के तरीकों की जानकारी […]

Noimg

आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही सड़क, बिजली एवं अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, एनएच भागलपुर द्वारा अवगत कराया गया कि भागलपुर–कहलगांव–मिर्जाचौकी सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत टॉल प्लाजा निर्माण के लिए भू-अर्जन की राशि 18 रैयतों को भुगतान की जानी थी। इनमें से अब तक 10 रैयतों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 8 रैयतों का भुगतान लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने डीसीएलआर कहलगांव को निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से कार्यपालक अभियंता, एनएच […]

भागलपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत, डीएम ने खुद दवा खाकर लोगों को किया जागरूक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : देश से फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से पूरे बिहार में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर जिले में अभियान की औपचारिक शुरुआत समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सिविल सर्जन एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जो स्वयं एमबीबीएस डिग्रीधारी हैं, ने फाइलेरिया की दवा सेवन की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दवा किस प्रकार खाई जानी है, किन-किन लोगों को दवा का सेवन नहीं करना चाहिए […]

किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी में तेजी लाने को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों डीसीएलआर सहित भागलपुर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि भागलपुर जिले में कुल 2,74,158 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे, जिनका किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। अब तक 1,08,000 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 2,10,000 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है। शेष 1,02,000 किसानों का पंजीकरण अभी किया […]

जगदीशपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

को लेकर महासमिति की बैठक आयोजित भागलपुर जिले के जगदीशपुर में आगामी श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, यज्ञ अनुष्ठान एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर यज्ञ एवं कथा को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यों एवं जिम्मेदारियों का समिति सदस्यों के बीच बंटवारा किया गया। आयोजन […]

हबीबपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया। हबीबपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हबीबपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के धोबिया पोखर के समीप कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की और मौके […]

खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक की लहर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत अठनिया गांव में खेत की सिंचाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंग्रेज यादव के पुत्र गोपाल कुमार यादव (20 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार गोपाल कुमार यादव को उसके पिता द्वारा खेत की पटवन के लिए भेजा गया था। बताया गया कि वह लगभग दो घंटे से खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली से संचालित मोटर को खोलने के क्रम में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गोपाल कुमार यादव नवोदय विद्यालय का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता […]