मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा 9 से 14 फरवरी तक || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में सत्र 2024-28 के अंतर्गत सेमेस्टर-3 की सभी छात्राओं की आंतरिक परीक्षा 9 फरवरी (सोमवार) से 14 फरवरी (शनिवार) तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होना सभी छात्राओं के लिए अनिवार्य होगा। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा के दौरान छात्राओं को सेमेस्टर-2 का प्रवेश पत्र तथा सेमेस्टर-3 की नामांकन रसीद अपने साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा […]

इस्माइलपुर में आउटडोर स्टेडियम हेतु वैकल्पिक भूमि चिह्नित करने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । इस्माइलपुर प्रखंड में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के लिए दूसरी उपयुक्त जमीन चिह्नित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है। आवेदन पर परवत्ता पंचायत की मुखिया वीणा देवी, उप मुखिया अजय कुमार सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। आवेदन में बताया गया है कि बिहार सरकार द्वारा इस्माइलपुर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए खाता संख्या 1513, खेसरा संख्या 496 एवं 497 की जमीन चिह्नित की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पर पहले से ही मनरेगा योजना के तहत बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट एवं वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा इसी स्थल पर डिग्री कॉलेज के निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है। […]

रंगरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी के लिए आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसकीपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में रंगरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के अनुसार, 8 फरवरी को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नाव से खेत जा रही थी। इसी दौरान कोसकीपुर सहोड़ा गांव के रहने वाले सन्नी कुमार और गगन कुमार ने उसकी गोतनी की पुत्री के साथ गलत नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया तो दोनों आरोपियों ने नाव को डुबाने का प्रयास किया, जिससे परिवार के लोगों की […]

22वीं राष्ट्रीय एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम रवाना, खिलाड़ियों में उत्साह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रविवार को नवगछिया से रवाना हो गई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से शीर्ष साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह एवं भागलपुर साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आशिष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार की टीम पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टीम ने बेहतर तैयारी की है और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम प्रबंधन […]

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला, राजयोग पर प्रवचन से श्रद्धालु हुए भावविभोर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में नवगछिया में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला के चतुर्थ दिवस के अवसर पर संध्या प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनीता दीदी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या प्रवचन में बी.के. गुंजा बहन, संचालिका बांका ने “राजयोग” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना, जबकि आध्यात्मिक अर्थ में योग आत्मा और परमात्मा के मिलन को कहा जाता है। राजयोग के अभ्यास से आत्मा को अपनी कर्मेन्द्रियों का सुचारू रूप से संचालन करने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि राजयोग की विधि अत्यंत सरल है, जिसे छोटे-बड़े सभी सहज रूप […]

लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध का ध्वस्त हिस्सा एक करोड़ 91लाख से होगा दुरूस्त, हुआ भूमि पूजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर ग्रामीणों ने बिहपुर विधायक का जताया आभार भागलपुर । बिहपुर व खरीक प्रखंड के कई पंचायतों को बाढ़ त्रासदी से बचाने वाला लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध का ध्वस्त हिस्सा एक करोड़ 91लाख से दुरूस्त होगा। रविवार को तटबंध पर भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू होने पर इलाके लाेगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूमि पूजन के मौके पर संवेदक कार्य एजेंसी के किशोर चौधरी, पंसस प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी, प्रभुनंदन चौधरी आदि ने बताया कि इस जमींदारी गंगा तटबंध के कैंची प्वाईंट पर 106 मीटर व मुन्नी राय के घर के सामने लगभग 250 मीटर ध्वस्त तटबंध पर कार्य होगा। जयरामपुर के कुमार सौरव ने बताया कि इस कार्य में उक्त […]

स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समग्र प्रशासनिक एवं सामाजिक दायित्व है: श्रीराम तारिणिकांती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जिले में स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लेगेसी वेस्ट के निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जिले में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस क्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त एवं जिलाधिकारी, भागलपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि […]

भागलपुर संग्रहालय में नवाचार को अपनाते हुए ‘पुस्तकालय’ की स्थापना नए स्तर से की जा रही || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संग्रहालय निदेशालय अंतर्गत भागलपुर संग्रहालय, भागलपुर में नवाचार को अपनाते हुए ‘पुस्तकालय’ की स्थापना नए स्तर से की जा रही है। भागलपुर संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी, कई मौकों पर कई विद्वानों ने संग्रहालय को कई पुस्तकें भेंट की तथा कुछ को समय-समय पर पदस्थापित संग्रहालयाध्यक्षों ने भी संकलित की। इस प्रकार भागलपुर संग्रहालय में पुस्तकों के अच्छी-खासी संख्या संग्रहित होती चली गई, किंतु अव्यवस्थित रख-रखाव से यह आमजन के लिए सहजता से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी, तथा भागलपुर संग्रहालय के प्रथम तल के छोटे से कमरे में नामांकित ‘पुस्तकालय एवं वाचनालय’ स्वाभाविक प्रयोग में नहीं आ पा रहा था। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी […]

भागलपुर जंक्शन और तीनपहाड़ स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर और टिकट दलाल गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जंक्शन क्षेत्र में रेल पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने शक के आधार पर युवक को रोका और तलाशी के दौरान उसके बैग से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 140 रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने बरामद शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर, रेल पुलिस ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई […]

इंटर की परीक्षा देने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र की गंगा में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (18 वर्ष), पिता चितरंजन यादव, निवासी ग्राम छोटी भरगामा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए भागलपुर आया था और वह अपने फूफा संजय यादव, पिता गजल यादव, निवासी ग्राम बाबूपुर तीन नंबर वार्ड, थाना सबौर, जिला भागलपुर के यहां ठहरा हुआ था। जानकारी के अनुसार, […]