BHAGALPUR : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा भागलपुर का मशहूर जर्दालू आम, तैयारी शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर। बिहार की शान और भागलपुर की पहचान बन चुका मशहूर जर्दालू आम एक बार फिर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई विशिष्ट लोगों तक पहुंचने की तैयारी में है। इसे लेकर भागलपुर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी गांव स्थित बगीचों में खास तरीके से जर्दालू आम तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार भी आम की गुणवत्ता, स्वाद और प्राकृतिक मिठास को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन आमों को तैयार करने में किसी प्रकार की रासायनिक दवा का उपयोग नहीं किया जा रहा है। पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे इन खास आमों की […]

BHAGALPUR : मुंगेर में सड़क हादसे में युवक की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगा गांव निवासी नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता शंकर मंडल ने बताया कि नीरज बाइक से अपने घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत संग्रामपुर अस्पताल ले जाया गया, […]

BHAGALPUR : ऑनलाइन दवा बिक्री और नई नीति के विरोध में भागलपुर बंद रहीं 1400 मेडिकल दुकानें || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में बुधवार को भागलपुर के दवा कारोबारियों ने 24 घंटे की हड़ताल करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। शहर की करीब 1400 मेडिकल दुकानें और दवा एजेंसियां बंद रहने से पूरे जिले का दवा बाजार प्रभावित रहा। हालांकि आवश्यक सेवाओं को जारी रखा गया, लेकिन आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ा। भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में एमपी द्विवेदी रोड स्थित देवी बाबू धर्मशाला के पास दवा कारोबारियों ने प्रदर्शन किया और ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कारोबारियों ने दवा पट्टी इलाके में बाइक रैली निकाली और जिला प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। […]

ARARIA : अररिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पत्नी और बच्चों से मिलने जा रहा था युवक, हादसे के बाद चालक फरार अररिया : अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत विस्टोरिया इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रानीगंज प्रखंड के हसनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी बेचन ऋषि देव के 30 वर्षीय पुत्र रामविलास ऋषि देव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामविलास अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान विस्टोरिया इलाके के पास तेज रफ्तार ट्रक […]

KATIHAR : कटिहार में ओवरलोडिंग पर सख्ती, किसानों पर भारी जुर्माना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कुर्सेला रेक पॉइंट पर 54 हजार तक का चालान, मक्का व्यापार प्रभावित कटिहार के कुर्सेला रेक पॉइंट पर मक्का लेकर पहुंच रहे किसानों और व्यापारियों को डीटीओ की ओवरलोडिंग जांच कार्रवाई से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि भारी जुर्माने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, जबकि व्यापारियों को समय पर माल नहीं मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्णिया के किसान मनीष कुमार ने बताया कि कुर्सेला सीमा में प्रवेश करते ही डीटीओ की टीम ने उनका ट्रैक्टर रोककर धर्म कांटे पर तौल कराया। इसके बाद ओवरलोडिंग और अन्य कारणों का हवाला देते हुए 54 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। किसान का कहना है कि इतना जुर्माना […]

PURNIA : जनगणना कार्य में नगर पंचायत बायसी ने बनाया रिकॉर्ड || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जिले में सबसे पहले जनगणना कार्य पूरा करने पर कर्मी, प्रगणक और सुपरवाइजर सम्मानित पूर्णिया : पूर्णिया जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में नगर पंचायत बायसी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 25 जनगणना चार्ज में सबसे पहले जनगणना कार्य पूर्ण करने पर बुधवार को नगर पंचायत बायसी के कर्मियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। समाहरणालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश तथा नोडल पदाधिकारी सह जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ. जय शंकर प्रसाद की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा के कारण यह कार्य समय से पूर्व एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सका। प्रशस्ति पत्र देकर किया गया […]

PURNIA : सहयोग शिविर और विकास योजनाओं की तैयारी का प्रभारी जिलाधिकारी ने लिया जायजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार ने के. नगर प्रखंड अंतर्गत मजरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया तथा आगामी 2 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन में विभागवार संधारित पंजी, आम नागरिकों से प्राप्त शिकायत आवेदन तथा उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकारियों और कर्मियों से ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के लिए प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन विभागीय दिशा-निर्देश […]

PURNIA : पूर्णिया में महिला समेत 2 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 72.50 ग्राम ड्रग्स बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया में डगरूआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को NH-31 स्थित बरसौनी टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान सिलीगुड़ी से पूर्णिया आ रही एक बस से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 72.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में गिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड-3 निवासी ममता देवी (40) और मनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। डगरूआ थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस टीम रात में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि […]

PURNIA : ऑनलाइन गेम के फर्जी 4 करोड़ के लालच में दोस्तों ने की छात्र की हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में अररिया : अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनखुदिया गांव में 10वीं के छात्र विशाल कुमार महतो (17) की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विशाल की हत्या उसके ही दो नाबालिग दोस्तों ने ऑनलाइन गेम में दिख रहे फर्जी करोड़ों रुपये के लालच में कर दी। बताया गया कि मृतक विशाल और दोनों आरोपी पिछले लगभग पांच वर्षों से आपस में घनिष्ठ मित्र थे। तीनों अक्सर मोबाइल पर ‘क्यूटेक्स’ नाम का ऑनलाइन गेम खेलते थे। इसी गेम के दौरान विशाल के मोबाइल वॉलेट में करीब 4 करोड़ रुपये की राशि दिखाई दे रही थी। हालांकि पुलिस जांच […]

PURNIA : पूर्णिया नगर निगम बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जलजमाव, वेंडिंग जोन, स्ट्रीट लाइट और अवैध होर्डिंग्स को लेकर लिए गए कई अहम फैसले पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम सभागार में बुधवार को नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, साफ-सफाई, जलजमाव, वेंडिंग जोन, किसान शेड, स्ट्रीट लाइट, अवैध होर्डिंग्स तथा विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में महापौर ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। खुश्कीबाग वेंडिंग जोन निर्माण […]