PURNIA : पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

फर्स्ट सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षा रद्द होने पर विश्वविद्यालय का घेराव, कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय में बुधवार को फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर अचानक उत्पन्न हुई अव्यवस्था से नाराज दर्जनों छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वविद्यालय लगातार लापरवाही बरत रहा है, जिससे सीमांचल के हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में भारी हंगामे और कई तकनीकी परेशानियों के बीच फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गई थीं। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान उन्हें कई बार एडमिट कार्ड डाउनलोड […]

PURNIA : पूर्णिया आगमन पर मंत्री लेशी सिंह का भव्य स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

लगातार आठवीं बार मंत्री बनने पर छात्र जदयू कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी पूर्णिया : बिहार सरकार में लगातार आठवीं बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह के प्रथम पूर्णिया आगमन पर बुधवार को परिसदन में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र जदयू से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री लेशी सिंह के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। छात्र जदयू पूर्णिया के […]

PURNIA : पूर्णिया में तकनीकी क्रांति की दस्तक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ASUS इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अर्नोल्ड सु का कंप्यूटरोनिक्स में भव्य स्वागत, AI तकनीकों का हुआ शानदार प्रदर्शन पूर्णिया : सीमांचल और विशेषकर पूर्णिया के तकनीकी इतिहास में बुधवार का दिन बेहद खास रहा। विश्व प्रसिद्ध टेक कंपनी ASUS (आसुस) इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (VP) मिस्टर अर्नोल्ड सु अपने विशेष दौरे पर पूर्णिया पहुंचे, जहां जिला स्कूल रोड स्थित प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान कंप्यूटरोनिक्स (Computroneex) में उनका भव्य एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। मौका था कंप्यूटरोनिक्स द्वारा आयोजित विशेष “ASUS AI Promotional Event” का, जिसमें आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों और अत्याधुनिक गैजेट्स का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम ने शहर के तकनीकी और व्यापारिक जगत में नई चर्चा छेड़ दी। इस हाई-प्रोफाइल आयोजन की मेजबानी कंप्यूटरोनिक्स के संस्थापक एवं […]

NAUGACHIA : नवगछिया में “खान सर्विस” का भव्य उद्घाटन, अब होम सर्विस की भी मिलेगी सुविधा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया: शहरवासियों को अब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला के बगल स्थित सहारा इंडिया कार्यालय वाले मकान में “खान सर्विस” सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। सर्विस सेंटर में फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, माइक्रो ओवन समेत विभिन्न घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम सर्विस की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि लोगों को घर बैठे बेहतर सेवा मिल सके। मौके […]

NAUGACHIA : गोपालपुर के छात्रावास से 11 वर्षीय छात्र लापता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ स्थित नेहरू ज्ञान ज्योति छात्रावास से एक 11 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और छात्रावास प्रबंधन में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लापता छात्र की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जो छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे के बाद से वह अचानक छात्रावास से गायब हो गया। जब काफी देर तक वह कहीं नजर नहीं आया तो छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी हड़कंप मच गया। छात्र की […]

NAUGACHIA : सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया  : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक भोजपुरी गानों की धुन पर हथियारों का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में […]

Noimg

NAUGACHIA :नल-जल योजना बनी परेशानी का कारण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पाइपलाइन रिसाव से गांव की सड़कें बनीं दलदल, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया  : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के जमुनिया पंचायत स्थित जमुनियां गांव के वार्ड संख्या-5 और 6 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। योजना शुरू हुए अभी महज एक से दो माह ही बीते हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं और घटिया कार्यशैली के कारण गांव की सड़कें कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कई स्थानों पर पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। रिसाव के कारण गांव की कच्ची सड़कें दलदल बन […]

Noimg

NAUGACHIA : मध्यान भोजन में गड़बड़ी पर छात्राओं का फूटा गुस्सा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, एक घंटे बाधित रहा आवागमन नवगछिया  : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय लतरा में मंगलवार को मध्यान भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज बच्चों ने नवगछिया से तीनटंगा करारी जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे छात्राओं ने सड़क पर बांस और चौकी लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली कुमारी, सुहानी कुमारी समेत अन्य बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं होती और […]

Noimg

NAUGACHIA : ‘गुड टच-बैड टच’, मोबाइल जागरूकता और नैतिक कहानियों के जरिए बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण सीख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल भारती विद्यालय के जूनियर समर कैंप का दूसरा दिन रहा ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन से भरपूर नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन मंगलवार को छोटे बच्चों के लिए ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन का अनूठा संगम बन गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन कराया गया, बल्कि जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी सहज तरीके से सिखाई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले विशेष सत्र से हुई। ‘गुड टच और बैड टच’ विषय पर शिक्षिकाओं द्वारा एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से बच्चों को […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में दो पंचायतों में लगे सहयोग शिविर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जमीन विवाद और मनरेगा शिकायतों को लेकर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नवगछिया  : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आम लोगों की जमीन, राजस्व और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर मालपुर एवं पचगछिया पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया। सहयोग शिविर में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन तथा मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी से संबंधित सामने आए। ग्रामीणों ने राजस्व मामलों के लंबित रहने और योजनाओं में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। इस अवसर पर […]