NAUGACHIA : गोपालपुर में रात के अंधेरे में बकरी चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

चारपहिया वाहन से पहुंचे चोर, किसान के बासा से पांच बकरियां लेकर फरार नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में बीती रात चोरों ने एक किसान के बासा पर धावा बोलकर बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत गोपालपुर थाना में दर्ज कराई है। पीड़ित किसान रामानंद सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका बासा नवगछिया से तीनटंगा जाने वाली सड़क के समीप स्थित है। रात में वे बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान चोर चारपहिया वाहन से वहां पहुंचे और मुर्गा फार्म के गेट तथा खूँटी से बंधी रस्सी काटकर अंदर प्रवेश कर […]

NAUGACHIA : रंगदारी और फायरिंग मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गंगा में भैंस नहलाने को लेकर हुई थी मारपीट और फायरिंग की घटना नवगछिया  :  गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2025 को वादी शोषित कुमार ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्रामीण चंदन मंडल एवं 5-6 अन्य लोगों ने गंगा नदी में भैंस नहलाने के एवज में रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने वादी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 106/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं 27 […]

BHAGALPUR : भागलपुर के 38 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गंगा कटाव, आवास और पेंशन की समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, पहले दिन उमड़ी भारी भीड़ भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर मंगलवार से जिले के 38 पंचायतों में “सहयोग शिविर” की शुरुआत हुई। पहले ही दिन विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। सबौर प्रखंड के ममलखा हाई स्कूल परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भागलपुर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, नाथनगर विधायक मिथुन यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण अंतिम चरण में || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

5 जून से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद, तकनीकी जांच जारी भागलपुर : भागलपुर को सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर बनाए जा रहे अस्थायी बेली ब्रिज का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माण एजेंसियों की संयुक्त टीम ने बेली ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इसके बाद अब पुल की अंतिम तकनीकी जांच और डिजाइनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यदि सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहते हैं तो आगामी 5 जून से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल इंजीनियरिंग टीम पुल के विभिन्न हिस्सों की मजबूती, एप्रोच रोड […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचर पकड़ाया || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : शहर के लोहिया पुल पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक चैन स्नैचर को वारदात करना भारी पड़ गया। एक मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने अचानक बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा। घटना के बाद बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी तुरंत सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की […]

Noimg

BHAGALPUR : गंगा कटाव को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

सहयोग शिविर में विधायक मिथुन यादव का घेराव, कटाव-रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी भागलपुर : सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत में गंगा कटाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” के दौरान कटाव से परेशान ग्रामीणों ने लोजपा विधायक मिथुन यादव का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गंगा का जलस्तर बढ़ने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और हर वर्ष की तरह इस बार भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन कटाव-रोधी कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों […]

Noimg

BHAGALPUR : सहयोग शिविर में शामिल हुए प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

बोले — “सूचना प्रौद्योगिकी से जनशिकायत निवारण व्यवस्था होगी पूरी तरह पारदर्शी” भागलपुर : सबौर प्रखंड अंतर्गत मामलखा उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री एवं भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में भागलपुर सांसद अजय मंडल, नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, जिला विकास क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति के उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा […]

BHAGALPUR : बीच गंगा में फिर खराब हुई नाव || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

75 यात्रियों और 13 बाइक के साथ फंसी नाव, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला भागलपुर : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए नावों पर बढ़ती निर्भरता के बीच मंगलवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट की ओर जा रही यात्रियों से भरी दो बड़ी नावें बीच गंगा में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गईं, जिससे नाव पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 75 यात्री सवार थे, जबकि 13 मोटरसाइकिल भी लदी हुई थीं। बीच धारा में इंजन बंद होते ही नाव गंगा की तेज धारा में फंस गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। नाव पर मौजूद महिलाएं, […]