5
(2)

पार्कों में पहुंचीं पुलिस दीदी, युवतियों से बातचीत कर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

भागलपुर। जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में युवतियों से छेड़खानी से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के विभिन्न पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी शुरू की गई है।

इसी क्रम में पुलिस दीदी पार्कों में पहुंचकर युवतियों और अन्य लोगों से बातचीत कर रही हैं। पुलिसकर्मी पार्क में आने वाली युवतियों से उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी ले रहे हैं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

पुलिस की ओर से लोगों से कहा जा रहा है कि यदि किसी प्रकार की परेशानी, छेड़खानी या असामाजिक गतिविधि का सामना करना पड़े तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना दें। इसके अलावा पार्क में मौजूद पुलिस दीदी को भी मामले की जानकारी दी जा सकती है।

पार्क में घूमने आए लोगों ने पुलिस के इस प्रयास को उपयोगी बताया। लोगों का कहना है कि पार्कों में पुलिस की मौजूदगी से विशेष रूप से युवतियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

भागलपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: