


@ जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने मौर्य विवाह भवन में तैयारियों का लिया जायजा।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मौर्य विवाह भवन, भागलपुर में स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विमर्श किया गया। स्थल निरीक्षण का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्य अतिथि शीला टुडू ने कहा कि जीविका ने महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम नहीं किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना भी विकसित की है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि जीविका बिहार की महिलाओं के आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का मजबूत माध्यम बनी है। सोनी कुमारी ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को समाज के विभिन्न स्तरों पर देखा जा सकता है। जदयू प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी , जदयू नेता शेखर पांडे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बीनू बिहारी, यास्मीन अंसारी, सरिता कुमारी, अंजनी देवी, गुड़िया कुमारी, कल्पना कर्ण, संध्या पांडे, नीतू देवी, प्रेमप्रभा सिन्हा, रोजी रानी, कहकशां खुर्शीद, अंकित सिंह, सोनेलाल किस्कु, दीपक चौहान, नंदन राय, दीपक सिंह, महेश दास, मोहम्मद हाशिब, संजीत राय, शैलेन्द्र तोमर, संदीप कुमार, दुर्गेश शाह, बृजेश सिंह, किशोर कुमार, अजय कुमार, ललन कुशवाहा, रवि शंकर सिन्हा, विनय कुमार, समीर अंसारी, अमोद कुमार मुंतशिर, जुबेर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

















