5
(1)

ताइक्वांडो में 22 स्वर्ण व 6 रजत पदक, एथलेटिक्स और क्रिकेट में भी बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पूर्णिया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 में किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु और भार वर्गों में बड़ी संख्या में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में किलकारी के बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का परिचय देते हुए ताइक्वांडो में कुल 22 स्वर्ण और 6 रजत पदक अपने नाम किए। बच्चों की इस उपलब्धि से किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में खुशी का माहौल है।

14 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वालों में प्रेम कुमार ने 21-23 किलोग्राम, आर्यन आनंद ने 27-29 किलोग्राम, हर्ष कुमार शाह ने 29-32 किलोग्राम, यशवंत कुमार ने 32-35 किलोग्राम, राज कुमार झा ने 35-38 किलोग्राम, रित्विक कुमार ने 0-41 किलोग्राम तथा प्रत्युष पराग ने 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

17 वर्ष बालक वर्ग में जीवन कुमार ने 35 किलोग्राम से कम, आयुष राज ने 35-38 किलोग्राम, बाबुल कुमार ने 38-41 किलोग्राम, राहुल कुमार ने 41-45 किलोग्राम, किशन कुमार ने 45-48 किलोग्राम, सूरज सोरेन ने 48-51 किलोग्राम तथा आयुष कुमार ने 51-55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

रजत पदक में भी बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

14 वर्ष बालक वर्ग में अविनाश कुमार ने 29-32 किलोग्राम, अमन भगत ने 32-35 किलोग्राम तथा नवीन कुमार ने 32-35 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रीतम कुमार ने 35 किलोग्राम से कम, जितेंद्र कुमार ने 35-38 किलोग्राम तथा धर्म कुमार ने 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

बालिका वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

17 वर्ष बालिका वर्ग में किलकारी की खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया वेश्रा ने 35-38 किलोग्राम, सृष्टि प्रिया ने 38-42 किलोग्राम, नूपुर श्री ने 42-44 किलोग्राम, खुशी मिश्रा ने 44-46 किलोग्राम, नाभ्या ने 46-49 किलोग्राम, आलिया ने 49-52 किलोग्राम तथा दिशा दिनकर ने 55-59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में गुंजन कुमारी ने 0-38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

एथलेटिक्स में भी बच्चों ने लहराया परचम

ताइक्वांडो के अलावा किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में नाभ्या ने गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग के चक्का फेंक में सिया कश्यप ने रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर-17 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में खुशी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि भाला फेंक प्रतियोगिता में सूरज सोरेन ने रजत पदक अपने नाम किया।

क्रिकेट में भी बनाई जगह

क्रिकेट प्रतियोगिता में भी किलकारी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में लव कुमार ने क्वालीफाई किया। वहीं दीपक राज और हिमांशु राज क्वालीफाई स्टैंडबाय रहे।

किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों की यह उपलब्धि उनके नियमित अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। ताइक्वांडो, एथलेटिक्स और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और जिला स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

बच्चों की इस उपलब्धि पर किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: