5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को पूरे भागलपुर जिले में ‘आंगन मिलन सेवा-आंगन उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों को गुब्बारों, रंगोली और फूलों से सजाया गया, जिससे केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले 30 से अधिक बच्चों के बीच फल, पौष्टिक आहार, बिस्किट और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को दुलारते हुए उनके साथ समय बिताया। बच्चों की निश्छल मुस्कान और उत्साह कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा।
इस अवसर पर केंद्र पर मौजूद माताओं और महिलाओं से पोषण, स्वच्छता एवं बच्चों की शिक्षा को लेकर संवाद भी किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं और सहायिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाएं सरकार और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रही हैं तथा जमीनी स्तर पर मातृशक्ति और बालशक्ति को सशक्त बनाने में योगदान दे रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि पद नहीं, बल्कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र सेवा को अपना जीवन मंत्र बनाया है। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि बच्चों के चेहरों की मुस्कान में ही सेवा की सच्ची सार्थकता है।
कार्यक्रम में रूबी दास, अलोक सिंह, नितेश सिंह, योगेश पांडेय, मनीष दास, अमरदीप साह, भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, देवब्रत घोष, नीतू चौबे, शांति देवी, राजकिशोर गुप्ता, कुंदन कुमारी, प्रीति श्रीवास्तव, किरण राजहंस, संगीता सिन्हा, प्रीति पांडेय, रेखा साह, सुनिधि मिश्रा, पल्लवी पांडेय, विनीत भगत, सिम्मी झा, अमृत लाल, अमित ट्विंकल, चंदन पोद्दार, रघुनन्दन चौरसिया, सुनीता सिंह, कविता देवी, बबिता देवी, नीलू देवी, पुष्पा, अनीता देवी, वीणा देवी, सरिता कुमारी, सुषमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: