Noimg

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता रथ रवाना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

कानून और दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी भागलपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ निकाला गया। इस जागरूकता रथ को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय परिसर से जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानूनों, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। रथ पर लगाए गए बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि बाल विवाह न केवल अपराध […]

Noimg

भागलपुर में सवर्ण आयोग की बैठक के दौरान हंगामा, यूजीसी कानून को लेकर जताया विरोध || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। समीक्षा भवन में मंगलवार को उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग, पटना की ओर से प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह कर रहे थे। बैठक में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सवर्ण समाज के लोग भी बैठक में शामिल हुए। बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब राजनीतिक दलों से आए कुछ प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उन्हें यूजीसी कानून पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन बैठक के एजेंडे में इस […]

Noimg

भागलपुर में डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई, दोनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले में अंधविश्वास और डायन प्रथा का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोराडीह थाना क्षेत्र के फाजिलपुर डंडा बाजार में डायन होने का आरोप लगाकर पति-पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायल दंपती की पहचान सुभाष यादव और उनकी पत्नी विशेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर पर मौजूद थे, तभी पड़ोस में रहने वाली गोतनी मिला देवी ने विशेखा देवी पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों […]

Noimg

रजौन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मारपीट में एक की मौत, कई घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर/बांका। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर नवादा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता नूतन देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कर्मणी पासवान ने उनके साथ जबरन गलत कार्य करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया गया कि कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पुनः लौट आया और पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में धनंजय पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और सुधाकर पंडित गंभीर रूप […]

Noimg

ईंट भट्ठा व्यवसायियों को जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी, शून्य कर भुगतान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त मिन्नी की अध्यक्षता में वाणिज्य-कर कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भागलपुर अंचल-1 के अंतर्गत भागलपुर एवं बांका जिले के अंचल-1 में निबंधित ईंट भट्ठा व्यवसायियों के साथ की गई, जिसमें जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों और कर अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने ईंट भट्ठा व्यवसाय से संबंधित जीएसटी में हुए नवीन बदलावों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्तमान में ईंट भट्ठा व्यवसायियों के लिए कर भुगतान के दो विकल्प उपलब्ध हैं। पहले विकल्प के तहत 12 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया जा सकता है, जबकि दूसरे विकल्प में बिना आईटीसी के 6 प्रतिशत जीएसटी […]

Noimg

सैदपुर में श्री शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

कलश शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का रंग नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को वैष्णवी सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां श्री शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नवगछिया शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से भर गया। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान स्वामी आगमानंद जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ शिवजी की मूर्ति में प्राण प्रवेश कराया। इसके बाद श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें […]

Noimg

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सैदपुर में सुरक्षा कर्मी से मारपीट का मामला || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सैदपुर में रविवार की देर रात सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा विवाद सामने आया। इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के छात्रावास टाइप फोर में अंशकालिक शिक्षिका ब्यूटी कुमारी की महिला रिश्तेदार ने गार्ड और आदेशपाल सुनीता सिंह को थप्पड़ मार दिया। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ब्यूटी कुमारी छात्रावास का दरवाजा खटखटाकर अपने महिला और पुरुष रिश्तेदारों को अंदर ले जाने की जिद करने लगी। नियम के अनुसार पुरुष रिश्तेदारों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान महिला रिश्तेदार ने गार्ड सुनीता सिंह को कान में थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कुछ देर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रसोइया और वार्डन महोदया मौके पर पहुंच कर स्थिति को शांत कर दिया। प्रभारी वार्डन ने बताया कि […]

Noimg

पूर्वी ओवरब्रिज पर सड़क हादसा: शिक्षिका गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। सोमवार को पूर्वी ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में अजय कुमार की पत्नी नवगछिया निवासी सावित्री कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सावित्री कुमारी सुंदर चौक, भवानीपुर स्थित मावि में शिक्षिका हैं। जानकारी के अनुसार, सावित्री कुमारी अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय रही थीं। इसी दौरान पूर्वी ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका के पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तात्कालिक इलाज शुरू किया। दुर्घटना के समय ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात […]

Noimg

नवगछिया में गश्ती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 19 किलो गांजा बरामद, दो होमगार्ड जवान व चालक घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा विशु राउत सेतु पथ के राजा पेट्रोल पंप के पास पुलिस की गश्ती के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लगभग 19 किलो गांजा बरामद किया गया। इस घटना में दो होमगार्ड जवान और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना के दो होमगार्ड जवान बाइक से नवगछिया जीरोमाइल से बाबा बिसुराउत पुल की ओर गश्ती पर जा रहे थे। जवानों की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी फुलेश्वर सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार और ढोलबज्जा बाजार के विश्वशांति पासवान के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय चौसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सीएनजी ऑटो ने गश्ती कर रहे जवानों को देखकर और तेज […]