



भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला के पांच गृह रक्षक जवानों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, नवगछिया परिसर में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सिपाही चालक नितेश कुमार सिंह ने की।

इस समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले जवानों में हरदेव प्रसाद यादव, पुलकित साह, जयप्रकाश लाल, प्रमोद कुमार और जगदीश साह शामिल थे। समारोह के दौरान इन सभी जवानों को उनके सेवाकाल और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथी जवानों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर मोहम्मद आलम, पवन कुमार, मन्नोवर आलम, नितेश कुमार, टुनटुन कुमार, नंदू कुमार, विकास कुमार, अजय सिंह, विजय सिंह, निरंजन ठाकुर सहित कई साथी जवान और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने सेवानिवृत्त जवानों को भावपूर्ण विदाई दी और उनके योगदान को सराहा।
समारोह में उपस्थित सभी ने इन गृह रक्षक जवानों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण की प्रशंसा की और उन्हें नए जीवन में सफलता और खुशहाली की शुभकामनाएं दी।














