5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया के 14 नंबर सड़क पर पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की संध्या जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सुनील कुमार झा, पिता श्याम झा, निवासी तुलसीपुर थाना खरीक, और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ-साथ उनका पुत्र गौरव कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर पाई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुनील कुमार झा और शांति देवी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गौरव कुमार झा का भी इलाज अस्पताल में जारी है।
पुत्र गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। रंजीत भगत, विनय भगत, दीपक भगत वह अन्य ने मुझ पर हमला किया और मुझे बचाने के लिए मेरे मातमी पापा आए जिन पर हमला कर बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
वही मौके पर परिजनों द्वारा पुलिस को भी जानकारी देनें की बात कहीं जा रही थी ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: