December 9, 2025
पुरानी विवाद को लेकर दंपति और पुत्र पर हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया के 14 नंबर सड़क पर पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की संध्या जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सुनील कुमार झा, पिता श्याम झा, निवासी तुलसीपुर थाना खरीक, और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ-साथ उनका पुत्र गौरव कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर पाई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुनील कुमार झा और शांति देवी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गौरव कुमार झा का भी इलाज अस्पताल में जारी है।पुत्र गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। रंजीत भगत, […]