



नवगछिया पुलिस ने ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर इलाके में दहशत फैलाने के लिए कुख्यात था। पुलिस ने उसे नागालैंड के डिम्बापुर से गिरफ्तार किया। नवगछिया पुलिस बुधवार की रात आठ बजे आरोपी को लेकर नागालैंड से नवगछिया पहुंची।

थाना अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और अन्य संबंधित मामलों में विभिन्न शिकायतें दर्ज हैं। बुधवार रात नवगछिया पहुँचने के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।















