January 22, 2026
रंगदारी मांगने वाले 50 हजार के इनामी आरोपी को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस ने ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा का निवासी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर इलाके में दहशत फैलाने के लिए कुख्यात था। पुलिस ने उसे नागालैंड के डिम्बापुर से गिरफ्तार किया। नवगछिया पुलिस बुधवार की रात आठ बजे आरोपी को लेकर नागालैंड से नवगछिया पहुंची। थाना अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और अन्य संबंधित मामलों में विभिन्न शिकायतें दर्ज हैं। बुधवार रात नवगछिया पहुँचने के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज […]