



नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी नवगछिया संगठन में नई नियुक्ति के तहत पुवारी टोला, रंगरा के निवासी राकेश कुमार ठाकुर को जिला प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है। यह मनोनयन भाजपा नवगछिया के जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया।

प्रवक्ता बनाए जाने के बाद राकेश कुमार ठाकुर ने संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।













