


नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 14.12.2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि तिनटंगा दियारा घाट से दो टोटो में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु रंगरा थाना टीम तिनटंगा दियारा झल्लुदास टोला के पास पहुँची। पुलिस वाहन को देखकर टोटो पर सवार चालक भागने लगे। इस दौरान टीम ने सिकन्दर कुमार, पुत्र नक्षत्र मंडल, निवासी सा०-नथन टोला, बसठा थाना-चौसा, जिला-मधेपुरा को पकड़ने में सफलता पाई।
पकड़े गए व्यक्ति एवं दोनों टोटो की तलाशी लेने पर कुल 171.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही दोनों टोटो भी जप्त कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्त को शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया गया।
इस मामले में रंगरा थाना ने कांड संख्या 305/25 दिनांक 14.12.2025 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में संलिप्त अन्य तस्करों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













