December 16, 2025
रंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 14.12.2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि तिनटंगा दियारा घाट से दो टोटो में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु रंगरा थाना टीम तिनटंगा दियारा झल्लुदास टोला के पास पहुँची। पुलिस वाहन को देखकर टोटो पर सवार चालक भागने लगे। इस दौरान टीम ने सिकन्दर कुमार, पुत्र नक्षत्र मंडल, निवासी सा०-नथन टोला, बसठा थाना-चौसा, जिला-मधेपुरा को पकड़ने में सफलता पाई। पकड़े गए व्यक्ति एवं दोनों टोटो की तलाशी लेने पर कुल 171.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही दोनों टोटो भी जप्त कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्त […]