



नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत रंगरा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में की गई छापेमारी में कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
बीते 09.11.25 को रंगरा थाना पुलिस टीम ने झल्लूदास टोला स्थित छोटेलाल मंडल के बासा पर छापामारी की। इस दौरान 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्कर आशीष कुमार (पिता – छोटेलाल मंडल, निवासी – झल्लूदास टोला, थाना – रंगरा, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 270/25, दिनांक 09.11.25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में 28.11.25 को पुलिस ने एक और शराब तस्कर छोटेलाल मंडल (पिता – राम मंडल, निवासी – झल्लूदास टोला, थाना – रंगरा, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।













