5
(1)

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) ने शैक्षणिक सत्र 2024–26 के लिए M.Ed. संयुक्त प्रवेश परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की नामांकन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर सभी कॉलेजों में नामांकन इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस संबंध में छात्र-कल्याण अधिष्ठाता (DSW) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

नामांकन कार्यक्रम (सत्र 2024–26)

आवेदन की तिथि: 1 दिसंबर 2025 से 7 दिसंबर 2025 तक
संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि: 21 दिसंबर 2025 (रविवार)
प्रथम मेधा सूची जारी: 23 दिसंबर 2025
प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन: 2 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची हेतु आवेदन: 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची जारी: 13 जनवरी 2026
द्वितीय मेधा सूची के आधार पर नामांकन: 13 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026
क्लास का संचालन: 21 जनवरी 2026 से

प्रवेश परीक्षा शुल्क
सामान्य कोटि: ₹1000
पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: ₹750
अनुसूचित जाति/जनजाति: ₹500

शुल्क केवल डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा, जो कुलसचिव, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नाम से देय होगा। बाहरी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त आवेदन शुल्क ₹100 (अधिकतम ₹300) देना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवश्यक प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।

परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी
प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव प्रकार का होगा।
परीक्षा OMR शीट पर ली जाएगी।
आवेदन पत्र विश्वविद्यालय छात्र सेवा केंद्र से शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा।
पूर्ण विवरण के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता
M.Ed. में नामांकन हेतु अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—

  • B.Ed./B.El.Ed./B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. में न्यूनतम 50% अंक
    या
  • D.El.Ed. के साथ स्नातक में 50% अंक

अधिसूचना पर छात्र-कल्याण अधिष्ठाता सह संयोजक, नामांकन समिति डॉ. अर्बना साह के हस्ताक्षर अंकित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हों।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: