0
(0)

मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई, सुलह का प्रयास जारी

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में एक पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला भारतीश्री फाउंडेशन की टीम के साथ अपने पिता एवं भाई के साथ कार्यालय पहुंची थी।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में दुमका निवासी अंशु कुमार से हुई थी। दंपती का एक पुत्र है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई गई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है और उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध भी है। अपने आरोपों के समर्थन में पीड़िता ने कई फोटो भी प्रस्तुत किए हैं।

महिला के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार ने आरोपी अंशु कुमार एवं उसके पिता मानिक राम से संपर्क कर उन्हें कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा। इसके साथ ही उस युवती से भी बातचीत की गई, जिसके साथ अंशु कुमार के संबंध होने का आरोप है।

बताया गया कि संबंधित युवती ने अंशु कुमार के साथ संबंध होने की बात स्वीकार करते हुए भविष्य में उससे दूर रहने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीश्री फाउंडेशन की निदेशक निशा भारती एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों परिवारों के बीच सुलह और समाधान का प्रयास जारी रखने की बात कही है।

मामले की आगे की कार्रवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति और सहमति के आधार पर किए जाने की बात कही गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: