



भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिम संचालक विष्णु झा की मौत हो गई। मृतक विष्णु झा सबौर ब्राह्मण टोला के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, विष्णु झा अपने घर सबौर से किसी काम के लिए चांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान गलोकल हॉस्पिटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विष्णु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और सिर में गहरी चोट लगी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विष्णु को इलाज के लिए तुरंत मायागंज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता उपेंद्र झा ने बताया कि विष्णु जिम संचालक थे और परिवार का मुख्य सहारा थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है।
पुलिस फिलहाल पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है ।













