



भागलपुर के सबौर थाना अंतर्गत मसाढु में कहलगांव एनटीपीसी से पिकअप गाड़ी पर आम लोड कर समस्तीपुर जा रहे वाहन चालक एवं वाहन मालिक को तीन-चार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल वाहन चालक और वाहन मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने वाहन मालिक को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर गठित टीम ने 48 घंटे के भीतर इस मामले का उद्वेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू समेत तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का सफल उद्वेदन किया है और इस उद्वेदन में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।













