5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव के पास गुरुवार देर शाम एक टेम्पो चालक ने साइकिल सवार युवक राहुल कुमार (18 वर्ष, पिता अरुण मल्लिक) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक सब्जी खरीदारी करके घर लौट रहा था। घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया।

राहुल कुमार को पहले सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल की मृत्य हुई की पुष्टि की और पोस्टमार्टम कराया।

युवक की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार को परिजन सड़क पर राहुल का शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस और जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेश दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और मुआवजा राशि मिलने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम तोड़ा गया।

सड़क जाम के दौरान दर्जनों ग्रामीण और सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे हुए थे। परिजनों ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी जाती, तब तक वह सड़क जाम जारी रखने की चेतावनी देते रहे।

घटना ने स्थानीय लोगों में भी चिंता और आक्रोश फैला दिया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार टेम्पो चालक की तलाश जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: