5
(2)

टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम, 1830 स्थानों पर होंगे आयोजन

भागलपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत बढ़ी हुई राशि के वितरण को लेकर शुक्रवार, 11 जुलाई को जिला भर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि पहली बार नई दर से पेंशन की राशि का अंतरण किया जाना है, जिसके तहत जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं सभी राजस्व ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर इसका मुख्य कार्यक्रम भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री करेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भागलपुर सांसद, जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, महापौर, उप महापौर सहित सभी पार्षदों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सचिव श्रम संसाधन विभाग सह प्रभारी सचिव भागलपुर दीपक आनंद, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भागलपुर जिले के कुल 16 प्रखंडों के 238 पंचायतों में स्थित 1575 राजस्व ग्रामों सहित जिला मुख्यालय को मिलाकर कुल 1830 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सभी 6 योजनाओं के लाभार्थी भाग लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: