5
(1)

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 का भव्य उद्घाटन 11 जुलाई को अपराह्न 1 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह के कर-कमलों से किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय शरावगी करेंगे। मौके पर कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के प्रभारी मंत्री व श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल, बांका के सांसद गिरिधारी यादव, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. एनके यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विधायकगण ललित नारायण मंडल, नरेंद्र कुमार नीरज, अजीत शर्मा, कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, पवन कुमार यादव, अली अशरफ सिद्दीकी और मिथुन यादव की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जिला परिषद अध्यक्ष भागलपुर मिथुन यादव, सुल्तानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और उपसभापति नीलम देवी भी समारोह में शामिल होंगे।

श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और जिला प्रशासन सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की दृष्टि से हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: