5
(1)

भागलपुर : सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, जल, धतूरा आदि अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन का महीना शिवभक्ति का सबसे पावन समय होता है और बाबा भोलेनाथ इस पावन मास में अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया है।

मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: