5
(1)

भागलपुर जिले में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुल्तानगंज के गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर के एसएसपी हृदयकान्त स्वयं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सोमवार को एसएसपी ने भागलपुर-बांका बॉर्डर स्थित धांधी बेलारी क्षेत्र में कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना, मेडिकल कैंप और टेंट सिटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह अस्थायी थाना स्थापित किए गए हैं। पूरे मार्ग में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। घाटों पर किसी प्रकार की लूट या चोरी की घटना न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

मेला क्षेत्र में 15 मजिस्ट्रेटों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा अश्वारोही दस्ते को भी गश्ती में लगाया गया है जो कांवड़िया पथ पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा सर्वोपरि है, और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: