July 14, 2025
श्रावणी मेला में कांवरियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसएसपी कर रहे हैं मॉनिटरिंग ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुल्तानगंज के गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर के एसएसपी हृदयकान्त स्वयं लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सोमवार को एसएसपी ने भागलपुर-बांका बॉर्डर स्थित धांधी बेलारी क्षेत्र में कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना, मेडिकल कैंप और टेंट सिटी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह अस्थायी थाना स्थापित किए गए हैं। पूरे मार्ग में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं […]