5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित देश के कोने-कोने से शिवभक्त बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने सुल्तानगंज पहुंचे हैं।

सुबह भोर से ही श्रद्धालु पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और फिर अपने सिर पर गंगाजल से भरे कांवड़ लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूरा सुल्तानगंज बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। अजगैवीनाथ मंदिर और नमामि गंगे घाट भगवा रंग में रंगे हुए हैं, हर ओर “जय भोलेनाथ”, “हर हर महादेव” और “बोल बम” की गूंज सुनाई दे रही है।

श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। कई भक्त सैकड़ों किलोमीटर दूर से नंगे पांव पहुंचे हैं। वहीं कई दिव्यांग श्रद्धालु भी विशेष साधनों के सहारे कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं।

प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। जगह-जगह मेडिकल कैंप और राहत शिविर लगाए गए हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और स्वयंसेवकों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

स्थानीय दुकानदारों और सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत, चाय, भोजन और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। सावन की यह पहली सोमवारी शिवभक्ति और जनश्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही है। माना जा रहा है कि आगामी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: