5
(1)

नवगछिया : डिंडीगुल (तमिलनाडु) में खेली जा रही 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, वंदना और प्रियंका की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी को 35-31, 35-29 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस संबंध में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार को सातवां स्थान प्राप्त हुआ।

चैंपियनशिप के बालक वर्ग में “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स” का पुरस्कार कुंदन कुमार (बाढ़) को मिला, जबकि बालिका वर्ग में रिया कुमारी (बाढ़) को यह सम्मान दिया गया। सीनियर महिला वर्ग में “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स” का पुरस्कार प्रियंका कुमारी (वैशाली) को प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि से बिहार के युवा खिलाड़ियों की खेल में प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर की पुष्टि होती है और आने वाले समय में राज्य की खेल क्षमताओं को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: