5
(1)

नवगछिया : 7वीं बालकालेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजा बाबू, डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (G O B) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजन कुमार, प्रधान लिपिक पटना समाहरणालय, पटना और सम्मानित अतिथि डॉ गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष पटना जिला शतरंज संघ, डॉ अरविंद कुमार (सहायक प्राध्यापक) वी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी व अध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, श्री ऋषि राज कश्यप, अध्यक्ष पी सी एस ए, पटना, मिताली मित्रा (सहायक प्राध्यापक) बिहार विद्यापीठ व सह उपाध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, मुख्य निर्णायक वेद प्रकाश, सचिव एम वी पी चेस क्लब एवं अन्य खेल प्रेमी श्रीमती सावित्री सिंघा और नेहा रानी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:

पुरुष वर्ग में

  1. प्रकाश भारद्वाज
  2. विष्णु देव
  3. मो० अली हमजे
  4. जाशन रंजन
  5. अमन कुमार श्रीवास्तव
  6. प्रज्ञान नयन

महिला वर्ग में

  1. मिंकी सिन्हा
  2. प्रिया रानी
  3. पम्मी रानी
  4. पाखी
  5. अदिति
  6. ऋषिका

इसके अतिरिक्त, प्रॉमिसिंग प्लेयर का खिताब पुरुष वर्ग में सूरज कुमार और महिला वर्ग में कहकशां प्रवीण को मिला, जो डी आर पी एस पी एम, बिहार विद्यापीठ के प्रशिक्षु हैं।

इस टूर्नामेंट ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया और युवा शतरंज प्रेमियों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध कराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: