5
(1)

नवगछिया। नवगछिया के गोसाईगांव स्थित शिव शक्ति योग पीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्तों की श्रद्धा का अद्भुत संचार देखने को मिल रहा है। पीठाधीश्वर संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में यहां दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चरित्र मानस पाठ और संगीत पारायण का आयोजन किया जा रहा है।

प्रत्येक दिन सुबह सप्तशती पाठ का आयोजन होता है, जबकि शाम को श्री राम कथा का कथावाचन पंडित प्रेमशंकर भारती द्वारा किया जाता है। कथा में पंडित प्रेमशंकर भारती ने बताया कि यह शारदीय नवरात्र तीव्रतरा नवरात्र कहलाता है और इस समय जगत जननी माता की भक्तों पर असीम कृपा होती है। उन्होंने कहा कि माता का नाम जप और रामायण पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और श्रद्धालुओं को शीघ्र फल प्राप्त होता है।

कथा के दौरान जटायु गिद्ध की सभ्यता, धर्म और देश के प्रति बलिदान की भी चर्चा की गई। पंडित ने बताया कि वृद्ध जटायु ने माता सीता को रावण द्वारा अपहरण किए जाने पर साहसपूर्वक उनका बचाव किया और धर्म की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने भी जटायु को पिता के समान सम्मान दिया।

कथा में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान कर रहे थे। इस दौरान भाईजी बाबा, हरिनारायण ब्रह्मचारी जी, केशव जी, रामबालक जी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शिव शक्ति योग पीठ का यह नवरात्र आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओत-प्रोत अनुभव साबित हो रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: