



नवगछिया । नदी थाना पुलिस द्वारा शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नवटोलिया स्थित जयप्रकाश यादव के बगीचे से अभियुक्त नदी थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी तुफानी यादव पिता शशि यादव को अवैध एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। एक मोबाइल भी जप्त किया गया। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या- 50/25, धारा- 25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।














