0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार के आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो युवकों द्वारा 20 हजार रुपये की छिनतई कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार महेशी पैन निवासी श्याम रजक सुल्तानगंज शहर स्थित स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर चौक बाजार के आत्मा बाजार स्थित जीवन वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक मौके का फायदा उठाकर उनसे 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और फरार युवकों की तलाश जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: