Tag Archives: do yuvak farar

Noimg

सुल्तानगंज के आत्मा बाजार में ग्राहक से 20 हजार रुपये की छिनतई, दो युवक फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार के आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो युवकों द्वारा 20 हजार रुपये की छिनतई कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार महेशी पैन निवासी श्याम रजक सुल्तानगंज शहर स्थित स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर चौक बाजार के आत्मा बाजार स्थित जीवन वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक मौके का फायदा उठाकर उनसे 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही […]